{"_id":"5c378494bdec2273ad00a6f5","slug":"61547142292-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकालकर स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का लिया गया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का लिया गया संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। एसएसबी 9वीं वाहिनी द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक चेतना अभियान के दूसरे दिन खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान पशु चिकित्सा शिविर में सीमावर्ती गांवों के 50 मवेशियों की मुफ्त जांच व टीकाकरण भी किया गया।
सामाजिक चेतना अभियान के दूसरे दिन एसएसबी के कमांडेंट प्रदीप कुमार ने हरी झंडी दिखाकर सीमा चौकी भगवानपुर से रैली को रवाना किया। रैली में शामिल बच्चों ने भी स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत के लिए साफ-सुथरा रहने का संकल्प लिया।
इस दौरान प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर कोडर के मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता भी कराई गई जिसमें भगवानपुर कोडर की ए टीम विजयी रही। भगवानपुर कोडर गांव में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर उप कमांडेंट रंजीत कुुमार दास सहित एसएसबी के तमाम अधिकारी व जवान मौजूद रहे।