{"_id":"59a45a964f1c1bdd018b4617","slug":"61503943318-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सूचना के नदारद चार शिक्षकों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सूचना के नदारद चार शिक्षकों का रोका वेतन
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना सूचना के नदारद चार शिक्षकों का रोका वेतन
- डीआईओएस के औचक निरीक्षण में दो स्कूलों से गायब मिले शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
तुलसीपुर-बलरामपुर। बिना सूचना के स्कूल से नदारद चार शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है। तीन दिन में गायब शिक्षकों से जवाब तलब किया गया है। संतोषजनब जवाब न देने पर लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
डीआईओएस एचएन त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने सोमवार को बसंतलाल इंटर कॉलेज तुलसीपुर व राधाकृष्ण संस्कृत इंटर कॉलेज तुलसीपुर का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान बसंतलाल इंटर कॉलेज के शिक्षक सुरेश कुमार पांडेय तथा राधाकृष्ण संस्कृत इंटर कॉलेज के हेडमास्टर उमाकांत मिश्रा, शिक्षक अनिल द्विवेदी व अन्नू त्रिपाठी बिना सूचना के नदारद पाए गए। स्कूल से बिना सूचना के नदारद शिक्षकों से तीन दिन के अंदर डीआईओएस ने जवाब तलब किया है। संतोषजनक जवाब न देने पर डीआईओएस ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीआईओएस ने बताया कि उन्होंने जिले के सभी राजकीय व वित्त पोषित स्कूलों के प्रधानाचार्य, हेडमास्टर, शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों को समय से स्कूल आने व जाने की चेतावनी दी गई है। सभी प्रधानाचार्यो व हेडमास्टरों को स्कूलों में बायोमैट्रिक व सीसी टीवी कैमरे लगवाने का निर्देश दिया गया है। शीघ्र ही बायोमैट्रिक व सीसी टीवी कैमरे स्कूलों में न मिलने पर संबंधित प्रधानाचार्य व हेडमास्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।