{"_id":"594963fe4f1c1ba62f8b4743","slug":"61497981950-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 दिन में 15 साल से ज्यादा हुआ काम: सुरेश राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 दिन में 15 साल से ज्यादा हुआ काम: सुरेश राणा
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
100 दिन में 15 साल से ज्यादा हुआ काम: सुरेश राणा
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। भाजपा सरकार के 100 दिनों में 15 साल से अधिक काम हुआ है। योगी सरकार का एक मात्र उद्देश्य प्रदेश का विकास करना है। सबका साथ-सबका विकास के एजेंडे पर काम करते हुए प्रदेश सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। यह बातें जिले के प्रभारी मंत्री-गन्ना विकास व चीनी मिले, औद्योगिक विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सुरेश राणा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि बलरामपुर के साथ पूर्व सरकारों ने विकास के मामले में बहुत नाइंसाफी की है। जिले में पांच साल बाद भी आईटीआई का निर्माण नहीं हो पाया। निर्माण कार्य की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सरकारी गेहूं खरीद में इस साल जिले ने रिकार्ड बनाया है। पूरे प्रदेश में 665 करोड़ गन्ना मूल्य का भुगतान सरकार ने कराया है। जिले में बड़ी मात्रा में शुद्ध पेयजल के लिए सरकारी हैंडपंप खराब है। इनकी मरम्मत 14वें वित्त आयोग के बजट से कराया जाएगा। बिजली संबंधी समस्याओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायत कर अब बिजली ट्रांसफार्मर तत्काल बदलवाया जा सकता है। देश के 100 सबसे गंदे शहरों में 52 शहर उत्तर प्रदेश के थे। प्रदेश सरकार का प्रयास होगा कि अगले साल देश के 100 सबसे स्वच्छ शहरों में 52 उत्तर प्रदेश के हो।