फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   57 sugar mill workers leave for home

चीनी मिल के 57 कर्मचारियों को घर जाने का मिला मौका

Thu, 07 May 2020 08:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
57 sugar mill workers leave for home
बलरामपुर। जिले की तीनों चीनी मिलों के 57 कर्मचारियों को घर जाने का सुनहरा मौका मिला है। लॉकडाउन के दौरान बलरामपुर से मिल कर्मचारियों को घर जाने को नहीं मिला था। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि तीनों चीनी मिलों के 57 कर्मचारियों ने राजस्थान स्थित घर जाने के लिए आवेदन किया था। गुरुवार सुबह आठ बजे रोजवेज बस से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सभी को घर के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन गृह के निर्देश पर चीनी मिल बलरामपुर, शुगर कंपनी तुलसीपुर व बजाज चीनी मिल इटई मैदा में कार्यरत राजस्थान के 57 कर्मचारियों को सैनिटाइज रोडवेज बस से रवाना कर दिया गया। सभी कर्मचारियों को रोडवेज बस स्टेशन पर एकत्रित करके उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह के नेतृत्व में गठित मेडिकल टीम ने सभी कर्मचारियों के सेहत की जांच की। सभी कर्मचारी चीनी मिलों के हैं, इसलिए इन चीनी मिलों के अध्यासियों की तरफ से भी उनको रोडवेज बस स्टेशन पर पहुंचाया गया। रास्ते में कर्मचारियों के भोजन व पानी की पर्याप्त व्यवस्था चीनी मिल अधिकारियों की तरफ से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य परीक्षण के बाद परिवहन निगम की बसों से सभी कर्मचारियों को प्रांजिट प्वाइंट मथुरा के लिए रवाना किया गया। वहां से सभी भरतपुर राजस्थान पहुंचेंगे और भरतपुर से अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जाएंगे। मौके पर रोडवेज व चीनी मिल के कर्मचारी और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed