फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   57 positives were found again in Balrampur

लोगों की लापरवाही से बेकाबू हो रहा कोरोना, फिर मिले 57 पॉजिटिव

Sat, 17 Apr 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
57 positives were found again in Balrampur
बलरामपुर। लोगों की लापरवाही के कारण जिले में कोरोना संक्रमण दिनोदिन बेकाबू होता जा रहा है। जिले में शनिवार को 57 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि लोगों की लापरवाही के चलते कोरोना संक्रमण जिले में तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को पचपेड़वा में 15, पूरबटोला बलरामपुर में 6, आदमतारा पचपेड़वा में 4, उतरौला व पहलावारा बलरामपुर में 2-2 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन

इसी तरह तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, उतरौला व बलरामपुर ब्लाक के तमाम गांवों में कुल 57 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इन लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है। इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 3134 हो गई है। 2452 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 40 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 642 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed