फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   5.60 crore rupees are still pending for paddy dues of farmers

Balrampur News: किसानों के धान के 5.60 करोड़ रुपये अब भी बकाया

Fri, 13 Mar 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 13 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
5.60 crore rupees are still pending for paddy dues of farmers
भगवतीगंज मंडी समिति में रखी धान की बोरियां ।-संवाद
बलरामपुर। जिले में तय लक्ष्य की 102 प्रतिशत धान की खरीद कर विभाग फूले नहीं समा रहा है। वहीं, 28 फरवरी को धान खरीद बंद होने के बाद अभी तक किसानों का 5.60 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं हो सका है। इससे किसान परेशान हैं। अधिक खरीद पर शुक्रवार को जिला प्रशासन ने विभाग की सराहना की। बेहतर प्रदर्शन करने वाले केंद्र प्रभारियों को प्रोत्साहित करने का एलान किया है।
विज्ञापन

जिले ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीद में सफलता हासिल की है। इस वर्ष 40 क्रय केंद्रों पर चार लाख क्विंटल धान खरीद लक्ष्य निर्धारित किया था। केंद्र प्रभारी, कर्मचारी व किसानों के बेहतर समन्वय से 4,11,114 क्विंटल धान की खरीद हुई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 102.79 प्रतिशत है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी उमेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि पिछले वर्ष 4345 किसानों से ही धान की खरीद हुई थी, वहीं इस वर्ष 6570 किसानों से धान खरीदा गया है।
विज्ञापन

इस तरह इस वर्ष 150 प्रतिशत अधिक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना का लाभ मिला है। भुगतान के बारे में स्पष्ट किया कि खरीदे गए धान का 94.15 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के आधार लिंक बैंक खातों में पीएफएमएस के माध्यम किया जा चुका है। बकाया 5.60 करोड़ रुपये के भुगतान की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द ही सभी का भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed