फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   56 corona positive found in Balrampur including Munsif Utraula

मुंसिफ उतरौला सहित जिले में मिले 56 कोरोना पॉजिटिव

Sat, 22 Aug 2020 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
56 corona positive found in Balrampur including Munsif Utraula
बलरामपुर। मुंसिफ उतरौला व स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मी सहित जिले में 56 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जिले में पॉजिटिव केस की संख्या अब 770 हो गई है। पॉजिटिव पाए गए मरीजों को इलाज के लिए लेवल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने शनिवार को बताया कि 21 अगस्त की रात व 22 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई जिसमें 56 लोग पॉजिटिव पाए गए है। जिले में कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में भगवतीगंज व चीनी मिल में सात-सात, महराजगंज तराई में पांच, पूरबटोला व नई बस्ती में तीन-तीन, जरवा, पुरैनिया तालाब, श्रीदत्तगंज व तुलसीपुर कस्बा में दो-दो और गेड़ास बुजुर्ग, बेलवा सुल्तानजोत, आनंदबाग, रेलवे क्रासिंग तुलसीपुर, धुसाह व सीएमओ ऑफिस में एक-एक व्यक्ति सहित कुल 56 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए लेवल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आए सभी व्यक्तियों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। मुंसिफ उतरौला ने बताया कि वह 10 दिनों तक बंगले पर होम क्वारंटीन रहेंगे और उन्होंने कांटेक्ट में आने वाले लोगों से जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, भेजे गए घर
बलरामपुर के विभिन्न स्थानों पर भर्ती 14 कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने शनिवार को बताया कि स्वस्थ होने वाले सभी मरीजों को सुरक्षा किट देकर घर भेज दिया गया है। सभी मरीजों को कम से कम 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 770 हो गई है। 467 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। 14 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 289 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed