फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   5393 objections filed in five municipal bodies

पांचों नगर निकायों में 5393 आपत्तियां दर्ज

Tue, 08 Nov 2022 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
5393 objections filed in five municipal bodies
बलरामपुर। नगर निकायों की मतदाता सूची पर दावे व आपत्तियां लेने की समय सीमा समाप्त हो गई है। जिले के पांचों नगर निकायों में प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची को लेकर 5393 लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है। इनका निस्तारण 12 नवंबर तक होगा। आपत्तियों को निस्तारण में 222 बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 नवंबर को होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद बलरामपुर व उतरौला तथा नगर पंचायत तुलसीपुर, गैसड़ी व पचपेड़वा के मतदाताओं की ड्राफ्ट सूची पर एक से सात नवंबर तक आपत्तियां ली गईं। एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर ने बताया कि नगर पालिका परिषद बलरामपुर में ड्राफ्ट सूची में नाम शामिल कराने, कटवाने व संशोधन कराने के लिए 1559 लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उतरौला एसडीएम संतोष कुमार ओझा ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में 1217 लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं। तुलसीपुर एसडीएम मंगलेश दूबे ने बताया कि नगर पंचायत तुलसीपुर में 1349, गैसड़ी में 248 व पचपेड़वा में मतदाता की ड्राफ्ट सूची पर 1020 आपत्तियां आईं हैं। इनका निस्तारण करने के लिए 14 से 17 नवंबर तक का समय निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2017 की मतदाता सूची में नगर पालिका परिषद बलरामपुर से 63957, उतरौला नगर पालिका में 25880, नगर पंचायत तुलसीपुर में 23112 व नगर पंचायत पचपेड़वा में 22057 मतदाताओं के नाम दर्ज थे। नवगठित गैसड़ी नगर पंचायत में शामिल ग्राम पंचायतों के 11,667 पुरुष व महिलाओं को मतदाता सूची में शामिल किया गया है।

मतदाता पुनरीक्षण अभियान में बलरामपुर नपाप में 9135, उतरौला में 2700, तुलसीपुर नगर पंचायत में 4522, पचपेड़वा में 3190 व गैसड़ी नगर पंचायत क्षेत्र में 1696 लोगों ने आवेदन किया है। जिलाधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि दावे व आपत्तियों का निस्तारण कर वोटरों को मुख्य सूची में शामिल किया जाएगा। 18 नवंबर को पांचों नगर निकायों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed