फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   52 Children Injured by Current

स्कूल की छत पर गिरा हाईटेंशन विद्युत तार, 52 बच्चे घायल

Mon, 15 Jul 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
52 Children Injured by Current
बलरामपुर के सीएचसी उतरौला में चल रहा बच्चों का इलाज। - फोटो : BALRAMPUR
उतरौला (बलरामपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय नयानगर की छत से गुजर रहा हाईटेंशन विद्युत तार सोमवार को टूटकर विद्यालय की छत पर गिर गया। नमी होने के चलते करंट विद्यालय के गेट व दीवारों में उतर आया।
विज्ञापन

कमरे में बैठे 52 बच्चे करंट की चपेट में आकर झुलस गए। अचनाक सप्लाई कट जाने से बच्चों की जान बच गई। बच्चों को सीएचसी उतरौला व अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों ने दो संविदा कर्मियों को बर्खास्त कर दिया है। स्किल कुली को निलंबित कर दिया गया है। क्षेत्रीय जेई के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। जिसे देर रात निलंबित कर दिया गया। डीएम कृष्णा करुणेश ने दो दिन स्कूल बंद कर विद्युत तार हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका ऋचा सिंह तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका आकांक्षा श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को प्राथमिक में 70 व उच्च प्राथमिक में 76 छात्र उपस्थित थे। करीब सवा 11 बजे स्कूल के पीछे छत के ऊपर से गुजर रहे विद्युत तार में अचानक स्पार्क हुआ और एक तार टूटकर छत पर गिर गया।
बारिश से छत पर पानी एवं नमी के चलते करंट कमरे की दीवारों व गेट में फैल गया। बच्चे गेट से चिपकने लगे। ऋचा सिंह ने भागकर गांव में शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी बीच अचानक विद्युत सप्लाई ठप हो गई। करंट की चपेट में आकर कुल 52 बच्चे झुलस गए। पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजन स्कूल में पहुंचे गए।
बच्चों को एंबुलेंस व निजी वाहन से सीएचसी उतरौला व अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घटना में सुनील (10), रोहिणी (9), अखिलेश (9), राशिद (9), साजिया खातून (10), जान मोहम्मद (9), मानसी (9), अमन (8), अनुराग (11), आदित्य (9), इकरा बानो (9), लवकुश (12), संजय (12), अमरनाथ (12), अरविंद (9), मेवाराम (9), निशा फातमा (9), विजय (11), राहुल (12), सुमित (10), पंकज वर्मा (8), अमरेश (10), आफरी (9), शिवम (11), रिया सिंह (9), ताहिरा बेगम (10), नीतू, हबीब, कुशा, माधुुरी, दीपक, कविता, सुनीता, मनोज, प्रीती, संध्या, रियांशु, राहुल, रामबाबू, बजरंगीलाल, श्रीराम, फुरकान, बब्लू, रेखा, शांति, अमरदीप, सुजीत, राधेश्याम, विमला, जोगिंदर वर्मा, गयासुद्दीन, राहुल, अखिलेश, फैजान, अनुराग, राहुल, संजना, गोपाल, अंबेश, अमरेश कुमार, ऊषा, माधवी, विजय, दीपक, बच्चाराम वर्मा व प्रहलाद समेत कुल 52 बच्चे अस्पताल में भर्ती कराए गए है।
अधीक्षण अभियंता पावर कॉर्पोरेशन ललित कुमार ने बताया कि स्कूल के निकट सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर खीचीं गई विद्युत लाइन के संबंध में संविदा कर्मी गोपीनाथ शुक्ला व राजेंद्र कुमार को बर्खास्त कर दिया गया है। स्किल कुली इबने हसन को निलंबित कर दिया है। क्षेत्रीय जेई प्रियदर्शी तिवारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा गया था। शासन के निर्देश पर उन्हें भी निलंबित कर दिया गया। स्कूलों की छतों से गुजरने वाली हाईटेंशन विद्युत लाइन को अभियान चलाकर तत्काल दूर हटाया जाएगा।

डीएम हरिहर प्रसाद ने बताया कि जिले में कई ऐसे परिषदीय विद्यालय है जिनके परिसर या छत से होकर विद्युतर लाइन गुजर रही है। किसी समय दुर्घटना हो सकती है। ऐसे सभी विद्यालयों की रिपोर्ट डीएम तथा पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों को सौंपकर विद्युत लाइन दूर हटाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed