{"_id":"5c5c7303bdec224bd41e2688","slug":"51549562627-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में गोंडा की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में गोंडा की टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। नीरज सिंह स्मारक मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुरुवार को बीपीएस इंटर कॉलेज रेहरा बाजार के मैदान में कराया गया। जीवन गोंडा व इलेवन ब्वायज रेहरा बाजार के बीच मुकाबला हुआ। गोंडा की टीम 48 रन से रेहरा बाजार को हराकर प्रतियोगिता की चैंपियन बनी। गोंडा टीम के खिलाड़ी कैरी को ‘मैन आफ द मैच’ व ‘मैन आफ द सीरिज’ का पुरस्कार दिया गया।
इलेवन ब्वायज रेहरा बाजार की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। गोंडा की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 170 रन का स्कोर बनाया। कैरी ने 53, आसिफ ने 27 व चित्रांश ने 25 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेवन ब्वायज रेहरा बाजार की टीम 14 ओवर में आठ विकेट खोकर मात्र 122 रन ही बना सकी।
गोंडा की टीम 48 रन से मैच जीतकर मंडल स्तरीय प्रतियोगिता की चैंपियन बनी। आयोजक पंकज सिंह, मुख्य अतिथि ऋतुराज सिंह व सीबी सिंह ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी, मेडल एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के आयोजन में राजा सिंह, दिनेश सिंह, पप्पू सिंह, सुरेंद्र नाथ दूबे व डॉ. मुकेश सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।