फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   रुपये 21.94 अरब से किसानों को होगा ऋण वितरण

रुपये 21.94 अरब से किसानों को होगा ऋण वितरण

Fri, 16 Nov 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
रुपये 21.94 अरब से किसानों को होगा ऋण वितरण
किसानों को 22 अरब के ऋण का होगा वितरण
विज्ञापन

बलरामपुर। जिले के किसानों को 21.94 अरब रुपये का ऋण वितरित करने का प्रस्ताव रखा गया है। वित्तीय वर्ष 2019-20 में किसानों का जीवन स्तर सुधारने की कवायद शुरू की गई है। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के महत्व को ध्यान में रखते हुए फसली व अन्य ऋण देने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है।

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में गुरुवार को किसानों के उत्थान संबंधी बैंकिंग सुविधाओं के प्रस्ताव पारित किए गए। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को बैठक का संचालन करते हुए जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड अरुण कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक की तरफ से वित्तीय वर्ष 2019-20 में किसानों को ऋण उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव तैयार किए गए है।
विज्ञापन


जिले के किसानों को अगले वित्तीय वर्ष में ऋण देने के लिए 21 अरब 94 करोड़ 36 लाख 12 हजार रुपये का प्रस्ताव रखा गया है जो चालू वित्तीय वर्ष 2018-19 के सापेक्ष 12.89 प्रतिशत अधिक है। अगले वित्तीय वर्ष की जिला ऋण योजना इसी पीएलपी अर्थात संभाव्यतायुक्त ऋण योजना के आधार पर तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभावित ऋण योजना तैयार करते समय रिजर्व बैंक व नाबार्ड की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों के साथ-साथ राज्य व केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं तथा स्थानीय प्रशासन की प्राथमिकताओं का विशेष ध्यान रखा गया है। 2022 तक किसानों की आय दोगनी करने के महत्व को समझते हुए फसली ऋण पर 13.72 अरब रुपये, कृषि और संबंधित गतिविधियों के लिए 40 अरब, आठ करोड़ 85 लाख चार हजार के सावधि ऋण का आकलन किया गया है।

कृषि आधारभूत संरचना के लिए 32.93 करोड़, कृषि सहायक गतिविधियों के लिए 40.87 करोड़, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम क्षेत्र के लिए 1.63 अरब 20 लाख रुपये, निर्यात शिक्षा आवास के लिए 93.40 करोड़, नवीकरणीय ऊर्जा के लिए 3.86 करोड़ रुपये, अनौपचारिक ऋण वितरण प्रणाली के लिए 75.25 करोड़ तथा सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 3.66 करोड़ रुपये बैंक ऋण की संभावना का आकलन किया गया है। बैठक की अध्यक्षता डीडीओ गिरिश कुमार पाठक ने की।


बैठक को आरबीआई के अग्रणी जिला अधिकारी प्रहलाद सिंह, एलडीएम डॉ. आरएम विशनोई तथा सर्व यूपी ग्रामीण बैंक आरएम शील चंद्र सिंह ने भी किसानों के ऋण योजना के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed