फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   समाज कल्याण विभाग ने जारी किया छात्रवृति की समय सारिणी

समाज कल्याण विभाग ने जारी किया छात्रवृति की समय सारिणी

Fri, 22 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग ने जारी किया छात्रवृति की समय सारिणी
बलरामपुर में जारी हुई छात्रवृत्ति की समय सारिणी
विज्ञापन

बलरामपुर। समाज कल्याण विभाग ने छात्रवृत्ति के लिए समय सारिणी जारी कर दी है। दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए 30 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। विद्यार्थियों को एक जुलाई से ऑनलाइन आवेदन करने का मौका मिलेगा। 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के मदद में सरकार योजना का संचालन कर रही है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी उमाशंकर प्रसाद ने बीते दिन बताया कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए समय सारिणी जारी कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक व समस्त शैक्षणिक संस्थाओं को समय सारिणी उपलब्ध करा दिया गया है। विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने के लिए सभी शैक्षणिक संस्थाओं को 30 जुलाई तक ही समाज कल्याण विभाग की बेवसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग ने मान्यता प्राप्त नए शिक्षण संस्थाओं के रजिस्ट्रेशन से लेकर विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन करने, आवेदन पत्रों को अग्रसारित कर डाटा लॉक करने तथा छात्रवृत्ति वितरित करने की पूरी तिथि निर्धारित कर दिया है। नए शिक्षण संस्थाओं को मास्टर डाटाबेस में शामिल होने के लिए 30 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अपलोडिंग के बाद नए शिक्षण संस्थानों को 31 जुलाई से 30 अगस्त तक आवेदन की कापी डीआईओएस दफ्तर में जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रवृत्ति के लिए 11वीं व 12वीं के पात्र विद्यार्थियों को एक जुलाई से 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने के छह दिन के अंदर अथवा छह सितम्बर तक छात्रों को आवेदन पत्र की हार्ड कापी समस्त अभिलेखों के साथ संबंधित शिक्षण संस्थान में जमा करना होगा। शिक्षण संस्थाएं दो जुलाई से 12 सितंबर तक ऑनलाइन मिलने वाले आवेदन पत्रों को सत्यापित व अग्रसारित कर सकेंगी। सभी शिक्षण संस्थाओं को रजिस्ट्रेशन कराने तथा हार्ड कापी जमा कराने के संबंध में सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed