{"_id":"638c7ba85f8a5207035001f5","slug":"5015-packets-fertilizer-stolen-from-a-godam-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"5015 बोरी खाद चोरी का मामला: गोदाम के दो कर्मचारियों पर गबन का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5015 बोरी खाद चोरी का मामला: गोदाम के दो कर्मचारियों पर गबन का मुकदमा दर्ज
Sun, 04 Dec 2022 04:21 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 04 Dec 2022 04:21 PM IST
सार
बलरामपुर के धुसाह स्थित पीसीएफ गोदाम से 5015 बोरी खाद चोरी होने के मामले में दो खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। चोरी हुई खाद की कीमत करीब 61 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
इसी गोदाम से चोरी हुईं खाद की बोरियां।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर जिले के धुसाह स्थित पीसीएफ गोदाम से 5015 बोरी खाद का गबन करने के मामले में सहायक भंडार नायक समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। साथ ही पीसीएफ के जिला प्रबंधक ने दोनों कर्मचारियों को निलंबित करने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन
जिले में खाद की किल्लत को लेकर किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच धुसाह स्थित पीसीएफ के गोदाम की जिला कृषि अधिकारी आरपी राना ने जांच की थी। इसमें 5015 बोरी खाद कम मिली। जिसकी कीमत 61 लाख रुपये बताई जा रही है। गबन की जानकारी डीएम डॉ. महेंद्र कुमार को दी गई। डीएम के आदेश पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी विधानसभा सत्र: सर्वदलीय बैठक में सपा की मांग, मुलायम सिंह को दी जाए श्रद्धांजलि
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 50 हजार करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट पेश करेगी सरकार, कल से शुरू होगा विधानसभा सत्र
एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में कोतवाली देहात में गोदाम के सहायक भंडार नायक वीरेंद्र प्रसाद व सहायक मनोज कुमार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच के लिए टीम को लगाया गया है।
वहीं, पीसीएफ के जिला प्रबंधक जीएल दोहरे ने बताया कि दोनों कर्मचारियों को निलंबित करने के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है।