फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   50 thousand farmers from 455 villages will prepare organic fertilizer

Balrampur News: 455 गांवों के 50 हजार किसान तैयार करेंगे जैविक खाद

Thu, 12 Oct 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 12 Oct 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
50 thousand farmers from 455 villages will prepare organic fertilizer
बलरामपुर। किसानों को अब सीधे जैविक खाद से जोड़ा जाएगा। डीएम के निर्देश पर इसके लिए पंचायत राज विभाग के स्तर पर एक कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत 455 राजस्व ग्रामों के 50 हजार किसानाें को जैविक खाद योजना से जोड़ा जाएगा। योजना के तहत पंचायत राज विभाग मनरेगा के बजट से खाद तैयार करने के लिए गड्ढे तैयार कराएगा।
विज्ञापन

इसके लिए गांवों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनने वाले कूड़ा निस्तारण केंद्र के गड्ढों में ही किसानों के लिए जैविक खाद बनाने की योजना संचालित होगी। इसके लिए सामुदायिक खाद गड्ढों के साथ ही व्यक्तिगत खाद गड्ढे भी तैयार किए जाएंगे ताकि किसान अनुपयोगी सामग्री से खाद तैयार कर सकें। इसके लिए तैयार गड्ढों में कांच, प्लास्टिक, लोहा इत्यादि को छोड़कर बाकी कूड़े एकत्र कर उसमें वर्मी केचुआ डाल कर खाद तैयार कराई जाएगी। इस जैविक खाद का प्रयोग किसान अपने खेतों में करने के साथ ही इसकी बिक्री कर आमदनी भी बढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन


- जिले के 455 राजस्व ग्रामों में 82 करोड़ 27 लाख 13 हजार 152 रूपए से स्वच्छता परियोजना शुरू होनी है। इसमें जैविक खाद योजना को भी शामिल किया गया है। बलरामपुर के 74, गैंड़ास बुजुर्ग के 18, गैसड़ी के 60, हर्रैया के 68, पचपेड़वा के 55, रेहरा के 46, श्रीदत्तगंज के 33, तुलसीपुर के 70 तथा उतरौला ब्लाक के 31 ग्रामों के किसानों को जैविक खाद योजना से जोड़ने की तैयारी है। इसमें किसानों के साथ ही पंचायत के श्रमिकों को भी मनरेगा के तहत रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed