फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   50 thousand arrived home

50 हजार प्रवासियों ने प्रदेश छोड़ा, घर से जोड़ा नाता

Sat, 16 May 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
50 thousand arrived home
बलरामपुर। प्रदेश छोड़कर जिले में अब तक 50 हजार प्रवासियों का जत्था पहुंच चुका है। प्रवासियों ने प्रदेश छोड़कर घर से नाता जोड़ा है। लॉकडाउन के चलते बेरोजगार होने पर प्रवासी घर वापसी में जुटे हुए हैं। जिले के सील सीमाओं से प्रवासियों को भेजकर होम क्वांरटीन किया जा रहा है। जिले में अब तक 11 कोरोना पॉजिटिव मिले हें। एक कारोना पॉजिटिव की रिपोर्ट निगेटिव मिली है जिसे घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते केंद्र व राज्य सरकार ने लॉकडाउन किया। बीते 53 दिनों के लॉकडाउन में बाहर के राज्यों में फंसे प्रवासियों के घर वापसी में तेजी आ गई। प्रवासियों को घर पहुंचाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से ढील प्रदान की गई। निजी व सरकारी वाहनों से प्रवासियों का घर वापसी कराया जा रहा है। प्रशासन ने पहले जिले में आने वाले प्रवासियों को होम क्वारंटीन किया गया। बीच में संस्थागत क्वारंटीन सेंटर भी बनाए गए जहां प्रवासियों को एकांतवास में रखा गया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन का तरफ से शनिवार को सभी संस्थागत क्वारंटीन सेंटरों का संचालन बंद कर दिया गया है। क्वारंटीन सेंटरों की चौहद्दी घेरकर ताला जड़ दिया गया है। गैर राज्यों/जनपदों से आने वाले को अब होम क्वारंटीन ही किया जाएगा। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि जिले में अब तक सरकारी व निजी साधनों से 50 हजार तक प्रवासी जिले में पहुंच चुके हैं। सभी प्रवासियों को अब होम क्वारंटीन किया जा रहा है। संस्थागत क्वारंटीन सेंटरों का संचालन बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed