फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   50 teachers honored for better work

बेहतर कार्य पर 50 शिक्षक सम्मानित

Tue, 17 Mar 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
50 teachers honored for better work
बलरामपुर। परिषदीय स्कूलों में बेहतर कार्य करने वाले 50 शिक्षकों को सम्मान पत्र मिला है। आठ एसएमसी अध्यक्षों को भी सीडीओ अमनदीप डुली ने विकास भवन सभागार में समारोह के दौरान सम्मानित किया है। सभी शिक्षकों व एसएमसी अध्यक्षों को स्कूलों में चाक चौबंद व्यवस्थाएं कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीते दिन सीडीओ ने कहा कि ग्राम प्रधानों व सचिवों के साथ समन्वय बनाकर सभी हेडमास्टरों, शिक्षकों व एसएमसी अध्यक्षों को स्कूलों में कायाकल्प योजना सात पैरामीटर पर पूरा कराना होगा। आकांक्षी जनपद में नीति आयोग की तरफ से स्कूलों को बेहतर बनाने पर विशेष फोकस किया जा रहा है। ऑपरेशन कायाकल्प की शासन से नियमित निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

खामियां पाए जाने पर शासन से चेतावनी भी मिल रही है। जिले के सभी 1575 प्राथमिक व 646 उच्च प्राथमिक स्कूलों में 31 मार्च तक सात पैरामीटर पर ऑपरेशन कायाकल्प को पूरा कराना अनिवार्य है। ऑपरेशन कायाकल्प में बेहतर कार्य करने 50 हेडमास्टरों, 11 ग्राम प्रधानों व आठ एसएमसी अध्यक्षों को सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम को बीएसए डॉ. रामचंद्र, बीईओ मनीराम वर्मा, हृदय शंकरलाल श्रीवास्तव, निरंकार पांडेय, आशुतोष मिश्र, विवेक राणा, पंकज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed