{"_id":"6924864658be92840b04528d","slug":"50-people-from-the-district-will-witness-the-flag-hoisting-ceremony-in-ayodhya-balrampur-news-c-99-1-slko1019-137624-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अयोध्या में ध्वजारोहण समारोह के साक्षी बनेंगे जिले के 50 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अयोध्या में ध्वजारोहण समारोह के साक्षी बनेंगे जिले के 50 लोग
विज्ञापन
बलरामपुर के एमपीपी इंटर कॉलेज में अयोध्या जाने से पहले लोगों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित करते
बलरामपुर। अयोध्या में 25 नवंबर को होने वाले भव्य ध्वजारोहण समारोह में जिले से 50 लोग शामिल होंगे। सोमवार को एमपीपी इंटर कॉलेज से लोगों में अयोध्या के लिए रवाना किया गया। इसे लेकर लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अयोध्या प्रस्थान से पूर्व आमंत्रित लोगों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार न बनी होती, तो राम मंदिर का यह दिव्य और भव्य स्वरूप देश को देखने को न मिलता। यह करोड़ों रामभक्तों के त्याग, तप और लंबे संघर्ष का परिणाम है। पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने कहा कि दुनिया सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना का ऐसा उत्कर्ष पहली बार देख रही है। उन्होंने सभी आमंत्रित लोगों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित भी किया। अयोध्या यात्रा के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से जिले में एक बस की व्यवस्था की गई थी। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण सिंह लड्डू ने बताया कि सुबह से ही अयोध्या जाने के लिए लोगों में उत्साह चरम पर था। लोग निर्धारित स्थल पर समय से पहुंच गए और यात्रा को लेकर उत्साहित दिखे।
देवीपाटन मंदिर के महंत और थारू महिलाएं भी होंगी साक्षी
अयोध्या रवाना होने वालों में शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथलेश नाथ योगी, गेल्हापुर मंदिर के महंत बृजानंद महाराज, झारखंडी मंदिर के मुख्य पुजारी सोनू गिरि, आरएसएस के जिला प्रचारक जितेंद्र, अशोक कुमार, चंदन, विवेक, राहुल चौरसिया, मनोज कुमार आर्य, हरि प्रसाद चौरसिया समेत कई लोग शामिल हैं। थारू समुदाय की महिलाएं लक्ष्मी और नीलम आदि भी इस विशेष अवसर की साक्षी बनने के लिए अयोध्या रवाना हुईं। कहा कि रामलला के मंदिर में ध्वजारोहण का दुर्लभ क्षण जीवनभर याद रखा जाएगा।