फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   50 houses have lost power for eight days

Balrampur News: आठ दिन से 50 घरों की बिजली गुल

Thu, 25 Jun 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 25 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
50 houses have lost power for eight days
पिपरहवा चौराहा। सब स्टेशन तुलसीपुर के पिपरहवा चौराहे पर करीब आठ दिनों से लगभग 50 घरों की विद्युत आपूर्ति बाधित है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उपभोक्ता मुजीब खान, पाटेश्वरी, अशोक, बब्बू, रहमान, खलील, नसीम, रमेश और सलमान ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित रहने से घरों में पंखे, कूलर समेत अन्य विद्युत उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। लोगों को पेयजल सहित अन्य जरूरी कामों में भी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि ओवरलोड की समस्या के साथ ही ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के कारण बार-बार बिजली बाधित हो रही है।
विज्ञापन


उन्होंने विद्युत विभाग से ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाए जाने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी है। अवर अभियंता दयाराम सिंह के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कई बार फोन करने के बाद भी कॉल रिसीव नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed