फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   476 students participated in the exam of Maa Pateshwari University

Balrampur News: मां पाटेश्वरी विवि की परीक्षा में 476 विद्यार्थी हुए शामिल

Wed, 21 Jan 2026 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
476 students participated in the exam of Maa Pateshwari University
बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में परीक्षा देते परीक्षार्थी ।-स्रोत : महाविद्यालय
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय से संबद्ध एमएलके महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर बुधवार को बीए प्रथम सेमेस्टर की शारीरिक शिक्षा एवं एमए, एमएससी एवं एमकाम की परीक्षा कराई गई। प्रथम व द्वितीय पॉली की परीक्षा में 486 विद्यार्थियों के सापेक्ष 476 विद्यार्थी शामिल हुए, वहीं 10 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के एमएलके महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर यहां के विद्यार्थियों के साथ शक्ति स्मारक संस्थान के छात्रों की भी परीक्षा कराई जा रही है। बुधवार की पहली पाली में बीए प्रथम सेमेस्टर की शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा कराई गई। परीक्षा में पंजीकृत सभी 10 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। द्वितीय पाली में एमए, एमएससी व एमकाम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा कराई गई। महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर विद्यार्थियों को तलाशी के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए कक्ष निरीक्षक के साथ सचल दस्ता के सदस्य भी विद्यार्थियों की निगरानी करते दिखे। प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने प्रत्येक परीक्षा कक्ष का निरीक्षण कर कक्ष निरीक्षकों को नकलविहीन व शुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया। परीक्षा प्रभारी लवकुश पांडेय ने बताया कि स्नातकोत्तर कक्षाओं की परीक्षा में कुल 478 विद्यार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 468 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, वहीं 10 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की परीक्षा में तीन अनुपस्थित

एमएलके महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर बुधवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय सिद्धार्थनगर से संबद्ध बीए पंचम सेमेस्टर की परीक्षा कराई गई। परीक्षा प्रभारी लवकुश पांडेय ने बताया कि एमएलके महाविद्यालय पूर्व में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय सिद्धार्थनगर से संबद्ध था, इसलिए इस केंद्र पर मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर के साथ सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की परीक्षा भी कराई जा रही है। पहली पाली में बीए पंचम सेमेस्टर के विभिन्न विषयों की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा में पंजीकृत 318 छात्र-छात्राओं में से 315 विद्यार्थी शामिल हुए, वहीं तीन विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed