फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   456 students appeared in Physics exam

Balrampur News: भौतिक विज्ञान की परीक्षा में शामिल हुए 456 विद्यार्थी

Fri, 21 Feb 2025 08:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 08:27 PM IST
विज्ञापन
456 students appeared in Physics exam
बलरामपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल में परीक्षा​र्थियों की तलाशी लेते ​शिक्षक।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। सीबीएसई इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान की परीक्षा शुक्रवार को जिले के तीन केंद्रों पर कराई गई। परीक्षा में 456 विद्यार्थी शामिल हुए। वहीं चार विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


सोमवार को सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शारदा पब्लिक स्कूल एवं पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बलरामपुर परीक्षा केंद्र पर इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा कराई गई। परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर विद्यार्थियों की सघन तलाशी की गई। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य आसिम रूमी ने बताया कि यहां पंजीकृत 175 में से 174 विद्यार्थियों ने भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा दी, जबकि एक विद्यार्थी अनुपस्थित रहा।
विज्ञापन

पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य वीपी सिंह ने बताया कि इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान विषय में 143 विद्यार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 142 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, एक ने परीक्षा छोड़ दी है। इसी तरह शारदा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सुदीपा बोस ने बताया कि भौतिक विज्ञान विषय में इंटरमीडिएट के 138 विद्यार्थियों को परीक्षा देनी थी, 136 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, दो विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed