फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   45 roadways buses will be deployed in Devipatan fair

Balrampur News: देवीपाटन मेले में लगाई जाएंगी 45 रोडवेज बसें

Mon, 30 Sep 2024 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
45 roadways buses will be deployed in Devipatan fair
बलरामपुर। शारदीय नवरात्र का शुभारंभ तीन अक्तूबर से होगा। नौ दिनों तक शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर धाम तुलसीपुर में मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना की धूम रहेगी। देवीपाटन मंदिर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटेंगे। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर में श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए रोडवेज की 45 बसों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शक्तिपीठ देवीपाटन मंंदिर तुलसीपुर धाम की पहचान है। चैत्र व शारदीय नवरात्र में मां पाटेश्वरी के दर्शन करने भारी संख्या में देश-विदेश के श्रद्धालुओं का आगमन होता है। श्रद्धालुओं को मां पाटेश्वरी धाम पहुंचाने में रोडवेज की 45 बसें इस बार लगाई जाएंगी। बलरामपुर डिपो के साथ ही दिल्ली, बनारस, कानपुर, लखनऊ, बस्ती, सीतापुर, अयोध्या प्रयागराज, गोंडा व बहराइच डिपो की बढ़नी रूट पर जाने वाली सभी बसों का तुलसीपुर में ठहराव होगा। बलरामपुर डिपो में 85 बसों का बेड़ा है, इसमें चार नई बसें भी शामिल हैं। शारदीय नवरात्र में मां पाटेश्वरी का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को तुलसीपुर पहुंचाने के लिए बसें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन


सभी चालकों व परिचालकों को दिया गया निर्देश
शक्तिपीठ देवीपाटन मंंदिर तुलसीपुर धाम में शारदीय नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए रोडवेज बसों के चालकों व परिचालकों को निर्देश दिया गया है। नौ दिनों तक चलने वाले मेले के लिए 45 रोडवेज की बसें लगाई गई हैं। साथ ही तुलसीपुर रूट पर जाने वाली सभी बसों को भी वहां रोकने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गोपीनाथ दीक्षित, एआरएम बलरामपुर

नौ दिनों तक चलेगा राजकीय मेला

शक्तिपीठ देवीपाटन मंंदिर तुलसीपुर धाम में शारदीय नवरात्र के दौरान नौ दिनों का राजकीय मेला लगेगा। राजकीय मेले में सभी विभागों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना के साथ ही श्रद्धालुओं को सरकारी विभागों के योजनाओं की भी जानकारी मिलेगी। कृषि, उद्यान, वन, पंचायती राज, आंगनबाड़ी, पशुपालन, खाद्य विभाग व आपूर्ति सहित 20 विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। - पवन अग्रवाल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed