{"_id":"5d7fbcd48ebc3e014e27f96d","slug":"45-crore-tube-wells-in-all-nine-blocks-balrampur-news-lko481869698","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 करोड़ से सभी नौ ब्लॉकों में लगेंगे 150 नए नलकूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 करोड़ से सभी नौ ब्लॉकों में लगेंगे 150 नए नलकूप
विज्ञापन
बलरामपुर। नीति आयोग किसानों की खेतीबाड़ी संबंधी दुश्वारियां दूर करने का संभव प्रयास कर रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में 45 करोड़ रुपये से सभी नौ ब्लॉकों में 150 नए नलकूपों की स्थापना कराई जाएगी। इससे 75 हजार किसानों को फायदा होगा। आयोग के सुझाव पर कवायद शुरू कर दी गई है। चारों विधायकों ने 25-25 और भाजपा जिलाध्यक्ष ने 50 नलकूप लगवाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है। बजट मिलते ही परियोजनाएं शुरू कराई जाएंगी।
एक्सईएन नलकूप अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि जिले के सभी नौ ब्लॉकों की 801 ग्राम पंचायतों में मौजूदा समय में कुल 388 नलकूप संचालित किए जा रहे हैं। किसानों की संख्या अधिक होने के चलते सबको समय पर पानी उपलब्ध कराने में दिक्कत होती है। आकांक्षात्मक जनपद होने के चलते नीति आयोग की तरफ से किसानों के हित में कई कल्याणकारी फैसले लिए जा रहे हैं।
आयोग के सुझाव पर सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा एवं गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने 25-25 तथा भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने 50 नए नलकूपों की स्थापना कराने के लिए केंद्र व राज्य सरकार को वित्तीय वर्ष 2019-20 में प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
बजट मिलने के बाद जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के सभी नौ ब्लॉकों में 150 नए नलकूपों की स्थापना कराई जाएगी। इसके बाद जिले में कुल 538 नलकूप हो जाएंगे। प्रति नलकूप की स्थापना पर करीब 30 लाख रुपये खर्च होंगे जिसमें बिजली कनेक्शन के दो लाख रुपये भी शामिल हैं।