फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   4,492 candidates appeared for the Teacher Eligibility Test; 260 were absent

Balrampur News: शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल हुए 4492 परीक्षार्थी, 260 रहे अनुपस्थित

Fri, 03 Jul 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 03 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
4,492 candidates appeared for the Teacher Eligibility Test; 260 were absent
फोटो-28- नगर के एमपीपी इंटर कॉलेज में अभ्य​र्थियों की जांच करते पुलिसकर्मी। संवाद
बलरामपुर। जिले के छह केंद्रों पर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा शुक्रवार को भी दो पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से कराई गई। दोनों पालियों की परीक्षा में पंजीकृत 4752 के सापेक्ष 4492 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 260 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वैज्ञानिक अन्वेषक, सहकर्मी शिक्षण व्यवस्था, शिक्षण अधिगम सामग्री व गद्यांश से जुड़े प्रश्नों के साथ गणित के सवालों में परीक्षार्थियों को उलझना पड़ा।
विज्ञापन



शुक्रवार की सुबह 7.30 बजे से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थी जुटने लगे। पहली पाली में एमएलके महाविद्यालय वाणिज्य संकाय परीक्षा केंद्र पर 480 के सापेक्ष 448 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, वहीं 32 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। विज्ञान संकाय परीक्षा केंद्र पर पंजीकृत 384 में से 364 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, वहीं 20 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कला संकाय परीक्षा केंद्र 600 के सापेक्ष 555 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, वहीं 45 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। एमपीपी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर पंजीकृत 384 में से 356 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, वहीं 28 ने परीक्षा छोड़ दी। भगवती आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज भगवतीगंज केंद्र पर 288 के सापेक्ष 276 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, वहीं 12 अनुपस्थित रहे। बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर पंजीकृत 240 में से 227 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, वहीं 13 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह दूसरी पाली में एमएलके महाविद्यालय वाणिज्य संकाय में 480 के सापेक्ष 456 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 24 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। विज्ञान संकाय केंद्र पर पंजीकृत 384 में से 366 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, वहीं 18 गैरहाजिर रहे। कला संकाय केंद्र पर 600 के सापेक्ष 573 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, वहीं 27 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। एमपीपी इंटर कॉलेज केंद्र पर 384 में से 362 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, वहीं 22 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। भगवती आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज भगवतीगंज में पंजीकृत 288 में से 277 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, वहीं 11 अनुपस्थित रहे। बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 240 के सापेक्ष 232 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, वहीं आठ अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को नकलविहीन और निष्पक्ष बनाने के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन




टीईटी का प्रश्नपत्र रहा संतुलित, गणित ने बढ़ाई चुनौती



फोटो- 32, 33, 34 व 35



जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी। अधिकांश परीक्षार्थियों ने पेपर को पाठ्यक्रम आधारित और संतुलित बताया, जबकि गणित के कुछ प्रश्नों को अपेक्षाकृत चुनौतीपूर्ण माना। सिद्धार्थ नगर से आए हिमांशू गुप्ता ने बताया कि बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र के प्रश्न सरल थे। गणित में कुछ सवालों ने समय लिया, लेकिन कुल मिलाकर पेपर अच्छा रहा। राहुल साहनी ने बताया कि हिंदी और पर्यावरण अध्ययन के प्रश्न अपेक्षा के अनुरूप थे। भाषा खंड आसान रहा, लेकिन गणित के कुछ सवाल कठिन लगे। तुलसीपुर के राजेश कुमार ने बताया कि इस बार प्रश्न केवल रटने पर आधारित नहीं थे, बल्कि अवधारणात्मक समझ की भी परीक्षा ली गई। गोंडा की दीपिका गुप्ता ने कहा कि अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे। बाल विकास, हिंदी और पर्यावरण अध्ययन के प्रश्न सरल रहे, लेकिन गणित के कुछ सवालों ने चुनौती दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा छूटते ही सड़क पर लगा जाम, परीक्षार्थी हुए परेशान

शुक्रवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा समाप्त होने के बाद दोपहर 12 बजे से एक बजे तक एवं शाम पांच बजे से छह बजे तक तुलसीपुर मार्ग पर जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। तुलसीपुर मार्ग पर एमएलके महाविद्यालय से लेकर एमपीपी इंटर कॉलेज तक वाहनों की लंबी कतार के कारण यात्रियों का पैदल चलना भी दूभर हो गया। दूसरी पाली की परीक्षा देने आए संतोष सिंह, अर्चना, आकाश गुप्ता, कुसुमलता एवं पवन सिंह आदि ने बताया कि जाम के कारण वीर विनय चौराहा से करीब एक किलोमीटर दूर एमएलके महाविद्यालय परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में 45 मिनट से अधिक समय लग गया।

फोटो-28- नगर के एमपीपी इंटर कॉलेज में अभ्यर्थियों की जांच करते पुलिसकर्मी। संवाद

फोटो-28- नगर के एमपीपी इंटर कॉलेज में अभ्यर्थियों की जांच करते पुलिसकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed