फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   432 students will appear for Sanskrit board exam from 27th

Balrampur News: 432 विद्यार्थी 27 से देंगे संस्कृत बोर्ड की परीक्षा

Wed, 05 Feb 2025 08:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 08:14 PM IST
विज्ञापन
432 students will appear for Sanskrit board exam from 27th
बलरामपुर में ​स्थित एमपीपी इंटर कॉलेज।-संवाद - फोटो : संवाद
बलरामपुर। यूपी बोर्ड और मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं के साथ ही संस्कृत बोर्ड की परीक्षाओं की तिथि भी तय हो गई। 27 फरवरी से संस्कृत बोर्ड की परीक्षा शुरू होगी। इसके लिए शहर के वीर विनय चौराहे पर स्थित एमपीपी इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। डीआईओएस मृदुला आनंद ने बताया कि विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से केंद्र तय किया गया है। निगरानी के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

यूपी माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद का परीक्षा कार्यक्रम तय हो गया है। पूर्व मध्यमा द्वितीय (हाईस्कूल), उत्तर मध्यमा प्रथम (कक्षा 11) और उत्तर मध्यमा द्वितीय (कक्षा 12) की परीक्षाएं 27 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित होंगी। जिले में 432 विद्यार्थी संस्कृत बोर्ड की परीक्षा देंगे। परीक्षाएं कुल नौ दिनों में संपन्न कराई जाएंगी। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली में सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक पूर्व मध्यमा द्वितीय व उत्तर मध्यमा प्रथम की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम 5:15 बजे तक परीक्षाएं होंगी। यूपी बोर्ड की ही तर्ज पर इस बार संस्कृत बोर्ड के भी परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे और वायस रिकाॅर्डर की व्यवस्था रहेगी, ताकि परीक्षा नकलविहीन हो सके। इस बार संस्कृत बोर्ड की परीक्षा पर भी मजिस्ट्रेट की निगरानी रहेगी। सचल दल भी परीक्षा के समय निगरानी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed