फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   427 income tax payers claimed the rights of farmers

Balrampur News: 427 आयकरदाताओं ने डकारा किसानों का हक

Sun, 20 Jul 2025 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
427 income tax payers claimed the rights of farmers
बलरामपुर। छोटे और सीमांत किसानों के लिए चलाई जा रही पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपात्रों की सेंध लगातार उजागर हो रही है। जिले में 427 ऐसे लाभार्थियों की पहचान हुई है, जिन्होंने आयकरदाता होने के बावजूद खुद को किसान बताकर योजना का लाभ लिया। कृषि विभाग ने अब तक इनसे 37 लाख 10 हजार रुपये की वसूली की है।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि ऐसे लोग भी किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे थे, जिनके पास सरकारी नौकरी है, पेंशन मिल रही है या वे इनकम टैक्स भरते हैं। योजना की गाइडलाइन के अनुसार दो हेक्टेयर से कम भूमि वाले छोटे और सीमांत किसानों को ही इसका लाभ मिलना चाहिए। साथ ही, लाभार्थी के नाम पर कोई नौकरी या पेंशन नहीं होनी चाहिए। (संवाद)
विज्ञापन


नोटिस देकर मांगा गया जवाब

कृषि विभाग ने ऐसे अपात्रों को को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। साथ ही गलत तरीके से मिली धनराशि की वसूली शुरू कर दी है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, फर्जीवाड़े की जांच गहराई से की जा रही है और जल्द ही बड़ी संख्या में अपात्रों को चिह्नित कर रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


की जाएगी वसूली

केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना के जरिए छोटे किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्य रखा था। लेकिन, फर्जी दस्तावेज और गलत जानकारी देकर कई अपात्रों ने इसका लाभ उठाया। जिसने भी योजना का लाभ गलत तरीके से लिया है, उससे वसूली की जाएगी।

श्याम नरायन राम, उपकृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed