फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   4250 families will soon get pure drinking water

Balrampur News: 4250 परिवारों को जल्द मिलेगा शुद्ध पेयजल

Mon, 28 Apr 2025 09:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 09:29 PM IST
विज्ञापन
4250 families will soon get pure drinking water
बलरामपुर के पिपरहवा विशुनपुर गांव में बनी पानी की टंकी।-संवाद
पिपरहवा चौराहा/बलरामपुर। पिपरहवा विशुनपुर गांव में 4250 परिवारों को जल्द ही शुद्ध पेयजल मिलेगा। गांव में पानी की टंकी का निर्माण पूरा हो गया है। पिपरहवा व विशुनपुर गांव के लोगों में खुशी की लहर है। गांव के 850 घरों तक पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। दो करोड़ 55 लाख 97 हजार रुपये की परियोजना का कार्य 26 अगस्त 2024 को पूरा कराना था, लेकिन परियोजना का कार्य तय समय के करीब एक वर्ष बाद पूरा हो सका है।
विज्ञापन




तुलसीपुर तहसील के पिपरहवा विशुनपुर गांव में 27 फरवरी 2021 को पेयजल योजना से ग्रामीणों को शुद्ध पानी मुहैया कराने की पहल शुरू की गई थी। कार्यदायी संस्था लारसन एंड टुब्रो को 26 अगस्त 2024 को पेयजल परियोजना पूरी कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन करीब एक साल बाद पेयजल परियोजना का कार्य पूरा हो सका है। पेयजल परियोजना शुरू होने से गांव के 850 घरों के 4250 सदस्यों को शुद्ध पेयजल मिल सकेगा। ग्रामीण संतोष कुमार, मुजीब खान, रहमतुल्लाह, अंकित कुमार, प्रभु दयाल, पवन कुमार, पाटेश्वरी प्रसाद व नंदलाल सोनी आदि ने खुशी जताते हुए कहा कि अब टंकी का संचालन शुरू होने का इंतजार है।
विज्ञापन




शीघ्र काम पूरा कराने का निर्देश



पिपरहवा विशुनपुर गांव में पानी की टंकी का संचालन शुरू करा दिया गया है। जल्द ही सभी घरों में टंकी से पानी की सप्लाई शुरू करा दी जाएगी। - संदीप सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed