{"_id":"5cacde12bdec22142f01babf","slug":"41554832913-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का पुलिस ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का पुलिस ने किया खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध असलहा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़
बलरामपुर। शांतिपूर्ण व सकुशल लोक सभा चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस ने धर पकड़ तेज कर दी है। देहात थाने की पुलिस ने अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़ा है। मौके से पांच तमंचा, दो अर्द्घनिर्मित तमंचा तथा उपकरणों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
एएसपी अरविन्द मिश्रा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना देहात मुखबिर की सूचना पर बेलवा सुल्तानजोत गांव के पास राप्ती नदी के किनारे एक व्यक्ति को तमंचा बनाते समय रंगे हाथों सोमवार की रात पकड़ा है।
मौके से पांच तमंचा, दो अर्द्घ निर्मित तमंचा तथा तमंचा बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। मौके से आरोपी सतीराम निवासी ग्राम गोदहना थाना गौरा चौराहा को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
यह व्यक्ति वर्ष 1998 में गौरा थाना अंतर्गत ही तमंचा बनाते वक्त पकड़ा गया था। वर्तमान समय में यह तुलसीपुर नगर में दिन में लोहार का काम करता है। रात में यह बेलवा सुल्तानजोत गांव के पास तमंचा बनाकर बेचने में लिप्त था।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि एक तमंचा करीब तीन हजार रुपये में बिक जाता है। सतीराम के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बरामद तमंचा व अन्य सामान जब्त कर लिया गया है।