फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   29 सीसीटीवी कैमरों से होगी देवीपाटन मेले की निगरानी

29 सीसीटीवी कैमरों से होगी देवीपाटन मेले की निगरानी

Sun, 31 Mar 2019 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
29 सीसीटीवी कैमरों से होगी देवीपाटन मेले की निगरानी
देवीपाटन मेला की 29 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी
विज्ञापन


बलरामपुर। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर मेले की निगरानी 29 सीसीटीवी कैमरे से कराई जाएगी। मेला परिसर में एक माह तक 24 घंटे बिजली मिलेगी। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में चैत्र नवरात्र के दौरान देश-विदेश के श्रद्धालुओं का मेला लगा रहता है।

श्रद्धालुओं को सुविधाएं व सुरक्षा का इंतजाम कराने में प्रशासन जुटा है।
डीएम कृष्णा करुणेश ने शनिवार को शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर सभागार में चैत्र नवरात्र के मेले को लेकर बैठक की।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, परिवहन, फायर, बिजली आदि के इंतजाम में कोई कोताही न बरती जाए। मंदिर परिसर में लगने वाले मेले तथा गर्भगृह की सुरक्षा 29 सीसीटीवी कैमरों से कराई जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस विभाग की तरफ से आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मेला परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के लिए 50 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। 46 इंडिया मार्का-2 हैंडपंप मेला परिसर में संचालित किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त अन्य पेयजल की व्यवस्था भी कराई गई है। सूर्यकुंड में गोताखोरों को तैनात कर दिया गया है। पानी में क्लोरीन की व्यवस्था नगर पंचायत की तरफ से कराई जाएगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी ने समस्याओं को दूर कराने के लिए जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।


इस अवसर पर एसपी अनुराग आर्य, एडीएम अरुण कुमार शुक्ल, एसडीएम विनोद सिंह, नायब तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी व विद्युत जेई इंदुशेखर सहित सभी अधिकारीगण मौजूद रहे। डीएम ने महंत के साथ मेला परिसर का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed