फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   पूर्व केंद्र व्यवस्थापक समेत 1

पूर्व केंद्र व्यवस्थापक समेत 1

Mon, 12 Feb 2018 10:00 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
पूर्व केंद्र व्यवस्थापक समेत 1
पूर्व केंद्र व्यवस्थापक समेत 18 कक्ष निरीक्षकों व परीक्षार्थियों पर केस
विज्ञापन


बलरामपुर। पूर्व केंद्र व्यवस्थापक समेत 18 कक्ष निरीक्षकों व परीक्षार्थियों पर केस दर्ज कराया गया है। वर्तमान केंद्र व्यवस्थापक ने सामूहिक नकल कराने के आरोप में पूर्व केंद्र व्यवस्थापक, चार कक्ष निरीक्षकों व 13 परीक्षार्थियों के खिलाफ सादुल्लाहनगर थाने में सोमवार को तहरीर दी है।

वर्तमान केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर सादुल्लहनगर थाने की पूलिस ने सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सादुल्लाहनगर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को हाजी लाल मोहम्मद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सादुल्लाहनगर के वर्तमान अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक कन्हैया लाल यादव की तहरीर पर पूर्व केंद्र व्यवस्थापक मोहम्मद बिस्मिर अहमद, कक्ष निरीक्षक नवीन कुमार, विनोद कुमार मिश्र, वंदना व अरशद इरशाद तथा 13 परीक्षार्थियों पर सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि 9 फरवरी को डीआईओएस एचन त्रिपाठी के सचल दस्ते ने प्रथम पाली की परीक्षा में हाजी लाल मोहम्मद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सादुल्लाहनगर के दो कमरों में सामूहिक नकल कराते हुए नकलचियों को धर दबोचा था।


डीआईओएस ने अपनी रिपोर्ट डीएम के समक्ष प्रस्तुत की थी। डीएम राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच-पड़ताल के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed