{"_id":"5a7f1b634f1c1b8e238b7c03","slug":"41518279523-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोनिा सूचना के गायब सात मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ का काटा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोनिा सूचना के गायब सात मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ का काटा वेतन
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ का काटा वेतन
श्रीदत्तगंज-बलरामपुर। बिना सूचना के अस्पताल से नदारद सात मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ का वेतन काटा गया है। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि उन्होंने शनिवार को सीएचसी श्रीदत्तगंज, पीएचसी महदेईया व रेहरा बाजार का औचक निरीक्षण किया है।
निरीक्षण के दौरान सीएचसी श्रीदत्तगंज में डॉ. सुमित बरनवाल, डॉ. केके शुक्ला, डॉ. अंकुर गौतम, डॉ. अपूर्वा, फार्मासिस्ट नागेश त्रिपाठी, पवन श्रीवास्तव व बीपीएम सुमन त्रिपाठी बिना सूचना के गायब पाए गए। इन सभी मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ का अनुपस्थित दिन का वेतन काटा गया है।
स्टोर रुम का दरवाजा बंद होने पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरकण तलब किया है। संतोषजनक स्पष्टीकरण न देने पर फार्मासिस्ट के खिलाफ सीएमओ ने कार्रवाई की चेतावनी दी है। अस्पताल में गंदगी पाए जाने सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताई तथा तत्काल साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि पीएचसी महदेइया व रेहरा बाजार के औचक निरीक्षण में सभी स्थिति सामान्य पाई गई है। मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ को मरीजों का बेहतर इलाज करने तथा सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया।
सीएमओ ने क्षेत्रवासियों से अस्पताल पहुंचकर बच्चों व गर्भवती महिलाओं का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की है। बदलते मौसम में सीएमओ ने सभी को सावधान रहने के लिए कहा है।