फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   रात में दुर्गा प्रतिमाओं का न करें विसर्जन

रात में दुर्गा प्रतिमाओं का न करें विसर्जन

Mon, 28 Aug 2017 11:32 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
रात में दुर्गा प्रतिमाओं का न करें विसर्जन
रात में दुर्गा प्रतिमाओं का न करें विसर्जन
विज्ञापन

फोटो-2
- देवीपाटन मंदिर के महंत ने दुर्गा पूजा समितियों की बैठक में दिया सुझाव
- जगह-जगह के बजाए भव्य तरीके से सजाएं दुर्गा पांडाल
अमर उजाला ब्यूरो
तुलसीपुर नगर-बलरामपुर। सभी समितियों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता देर रात के समय दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कदापि न करें। देर रात के समय अक्सर हादसे होते हैं। जगह-जगह पांडाल सजाने के बजाए भव्य तरीके से कम स्थलों पर दुर्गा पांडालों को सजाया जाए।
यह बातें शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेशनाथ योगी ने सोमवार को सभागार में आयोजित दुर्गा पूजा समिति की बैठक में कही। उन्होंने समितियों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील की कि देर रात के समय दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान अक्सर घटनाएं घट जाती है। उन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए समिति के सभी लोग मिलकर दिन में विसर्जन करने की प्रक्रिया पूरी करें। प्रशासन की तरफ से निर्धारित स्थल पर ही प्रतिमाओं का विसर्जन सुनिश्चित करें। महंत ने समिति के पदाधिकारियों से अपील की कि भव्य तरीके से दुर्गा पंडालों की सजावट की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति तुलसीपुर के संयोजक महेश श्रीवास्तव, अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, प्रवीन सिंह विक्की, राजेश तिवारी, अवधेश, बनारसीलाल, अरुण गुप्ता, रीतेश दूबे, शंकरनाथ व राम गोपाल मौर्य आदि पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। बैठक के दौरान सीओ डीएन त्रिपाठी, थानाध्यक्ष तुलसीपुर एसके तिवारी, चौकी इंचार्ज राज किशोर वर्मा व प्रदीप गुप्ता आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम ने की शांति बनाए रखने की अपील
तुलसीपुर थाना परिसर में सोमवार को शांति कमेटी की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम एसके त्रिपाठी ने कहा कि बकरीद व गणेश पूजा को देखते हुए दोनों संप्रदाय के लोग शांतिपूर्ण ढंग से अपने-अपने तीज-त्यौहारों का मजा उठाएं। किसी भी प्रकार की समस्या यदि उत्पन्न होती है तो तत्काल प्रशासन को सूचना उपलब्ध कराएं। प्रशासन गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा। बैठक के दौरान ईओ अनिल कुमार, सीओ डीएन त्रिपाठी, थानाध्यक्ष एसके त्रिपाठी, एसआई हरि नरायन सहित नगर के अन्य संगठनों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed