{"_id":"5999c0a14f1c1ba9738b45f1","slug":"41503248545-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 हजार नकदी सहित तीन लाख का माल चोरों ने किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 हजार नकदी सहित तीन लाख का माल चोरों ने किया पार
Updated Sun, 20 Aug 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
45 हजार नकदी समेत तीन लाख का माल पार
- छत का दरवाजा तोड़कर दुकान में घुसे चोरों ने दी वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
हरैया सतघरवा-बलरामपुर। क्षेत्र के मणिपुर बाजार में सराफा की दुकान से 45 हजार नकदी सहित करीब तीन लाख रुपये का माल पार कर दिया। छत का दरवाजा तोड़कर दुकान में घुसे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
थाना हरैया के मणिपुर बाजार स्थित इंदिरानगर कालोनी निवासी राम निवास ने रविवार को बताया कि रात के समय वह अपने घर में संचालित दुकान के बाहर सो रहे थे। रात में छत का दरवाजा तोड़कर दुकान में दाखिल हुए चोरों ने 45 हजार रुपये नकद, सोने का झाला, कमर झाला, दो पीस नथुनी, दी पीस बिछिया, दो पीस पायल, दो पीस सोने का बाला, 800 ग्राम पुरानी चांदी, छह हजार जोड़ी चप्पले व दुकान का करीब 20 हजार रुपये का अन्य सामान सहित तीन लाख रुपये का माल साफ कर दिया है। अपने साथ लाए एक लाठी दुकान में चोर छोड़ गए है। सुबह उठने के बाद पीड़ित परिवारीजन को घटना की जानकारी दी। राम निवास ने हरैया थाने में मामले की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष एसके यादव ने बताया कि राम निवास की तहरीर पर चोरी का केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।