{"_id":"65c7bf447d7e6694500473d0","slug":"4026-candidates-will-appear-for-madrasa-board-exam-at-12-centres-balrampur-news-c-99-1-slko1019-106826-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 12 केंद्रों पर 4026 परीक्षार्थी देंगे मदरसा बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 12 केंद्रों पर 4026 परीक्षार्थी देंगे मदरसा बोर्ड परीक्षा
Sat, 10 Feb 2024 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 10 Feb 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 12 केंद्रों पर 4026 परीक्षार्थी 13 फरवरी से मदरसा बोर्ड की परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए जिले में उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच चुकी हैं। पारदर्शी व नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी से परीक्षार्थियों की निगरानी की जाएगी।
जिले के 59 मदरसों में मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल व फाजिल की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा 13 से 21 फरवरी के बीच होगी। परीक्षा कराने के लिए बलरामपुर, तुलसीपुर, उतरौला तहसील में अलग अलग मदरसा व विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत कुमार मौर्य ने बताया कि मदरसा बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच चुकी हैं। अब परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाई जा रही है।
उधर, संस्कृत बोर्ड परीक्षा भी 15 फरवरी से शुरू हो रही है। इस परीक्षा में 165 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए जिले में एमपीपी इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। संस्कृत बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 29 फरवरी तक चलेगी। डीआईओएस गोविंदराम ने बताया कि जिले में संस्कृत बोर्ड के अधीन संचालित तीन विद्यालयों के लिए जिले में एक ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सीसीटीवी कैमरें से परीक्षा की निगरानी की जाएगी। संवाद