{"_id":"66bf915c74d9f1401505ccfe","slug":"40-kg-of-sweets-were-destroyed-samples-were-taken-for-15-balrampur-news-c-99-1-slko1019-113173-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 40 किलो मिठाई को कराया गया नष्ट, 15 के लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 40 किलो मिठाई को कराया गया नष्ट, 15 के लिए नमूने
Fri, 16 Aug 2024 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 16 Aug 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
फोटो-26-रक्षाबंधन को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने चलाया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मिलावटी व खराब पाई गई 40 किलोग्राम मिठाइयों को नष्ट करा दिया गया। इस दौरान 15 खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए गए।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में गठित खाद्य सचल दल ने पीलीभीत बहराइच रोड से डेरी की दुकान से दूध व पनीर का नमूना एकत्र किया। बहादुरापुर में डेरी की दुकान से खोया व पनीर, कांधभारी उतरौला रोड स्थित मिठाई की दुकानों से खोया व छेना मिठाई, तथा भगवतीगंज से लड्डू मिठाई का नमूना एकत्र किया गया है। इस दौरान कई दुकानों से खराब पाई गई करीब 40 किलोग्राम मिठाई को नष्ट भी करा दिया गया है। एकत्र किए गए नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसडीए तिवारी, सत्यवीर सिंह, बृजेश वर्मा व श्रीराम मौर्य आदि मौजूद रहे।