{"_id":"64eb8b77ae2376be0c0af85f","slug":"3906-child-scientists-will-be-ready-in-651-junior-high-schools-balrampur-news-c-99-1-slko1018-2238-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 651 जूनियर हाईस्कूलों में तैयार होंगे 3906 बाल वैज्ञानिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 651 जूनियर हाईस्कूलों में तैयार होंगे 3906 बाल वैज्ञानिक
Sun, 27 Aug 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जिले के 651 जूनियर हाईस्कूलों के छात्रों को बाल वैज्ञानिक बनाने की मुहिम चलेगी। इसके लिए 22 लाख रुपये का बजट समग्र शिक्षा अभियान से जारी हुआ है। इन स्कूलों में पढ़ने वाले 68039 छात्रों में विज्ञान व गणित विषयों के प्रति रुचि जागृत करने की पहल होगी।
प्रत्येक स्कूल से छह छात्रों को चयनित किया जाएगा। ऐसे में 3906 छात्र चयनित किए जाएंगे। जो ब्लऍक स्तर पर मॉडल प्रस्तुत करेंगे। बच्चों से विज्ञान व गणित के मॉडल तैयार कराए जाएंगे। ब्लॉक स्तर से लेकर जिले स्तर तक विज्ञान प्रदर्शनी और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित होगी। उनके मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। दोनों विषयों से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित होगी।
दोनों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को नकद इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर भी जाने का मौका मिलेगा। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम से विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक, विज्ञान व गणित विषय के शिक्षक की देखरेख में उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों में विज्ञान विषय में अभिरुचि विकसित की जाएगी। प्रत्येक ब्लाॅक से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 100 बच्चों को राज्य के भीतर एक्सपोजर विजिट करने का मौका मिलेगा। इसका खर्च भी विभाग ही उठाएगा।
विज्ञापन
जिले में 10 मेधावियों को मिलेगा सम्मान
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इसमें टॉप 10 बच्चों को नकद इनाम, प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया जायेगा। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले छात्र को 10 हजार, द्वितीय स्थान पर आने वाले को 7500 रुपये व तृतीय स्थान पर आने वाले छात्र को पांच हजार रुपये का नकद इनाम मिलेगा। इसके अतिरिक्त चौथे से 10 वें स्थान तक के प्रत्येक बच्चे को 2500 रुपये की धनराशि प्रदान की जायेगी।
राष्ट्रीय अविष्कार योजना के तहत गतिविधियों के आयोजन होंगे। छात्रों में वैज्ञानिक गुणों का विकास करके उन्हें बड़े स्तर पर अवसर देने की पहल हो रही है। इसके लिए बजट जारी हुआ है।
-- राम सागर पति त्रिपाठी, सहायक शिक्षा निदेशक देवीपाटन मंडल