{"_id":"5f5ba1e08ebc3e45a8208324","slug":"3865-disabled-children-data-will-be-feed-online-balrampur-news-lko5396581135","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन फीड होगा 3865 दिव्यांग बच्चों का डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन फीड होगा 3865 दिव्यांग बच्चों का डाटा
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 3865 दिव्यांग बच्चों का शारदा वेब पोर्टल पर समर्थ एप से ऑनलाइन डाटा फीड कराया जाएगा। ऑनलाइन डाटा फीड होने के बाद दिव्यांग बच्चों को अब सभी सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे मिल सकेगा। समग्र शिक्षा अभियान के 23 स्पेशल शिक्षकों को जिले भर के दिव्यांग बच्चों का डोर-टू-डोर सर्वे कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सितंबर माह के अंत तक सभी 23 स्पेशल शिक्षकों को 100-100 दिव्यांग बच्चों का डाटा फीड कराने की चुनौती दी गई है। दिव्यांग बच्चों का डाटा समर्थ एप से शारदा वेब पोर्टल फीड न कराने वाले स्पेशल शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
गौरतलब हो कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा समग्र शिक्षा अभियान लखनऊ विजय किरण आनंद ने दिव्यांग बच्चों का ऑनलाइन पंजीकरण कराने का फरमान जारी किया है। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा आभा त्रिपाठी ने बताया कि महानिदेशक की तरफ से बलरामपुर जिले को 3865 दिव्यांग बच्चों का डाटा समर्थ एप से शारदा वेब पोर्टल ऑनलाइन पंजीकरण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्धारित लक्ष्य की तुलना में अभी तक मात्र 1400 दिव्यांग बच्चों का ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा सका है। समेकित शिक्षा में 23 स्पेशल एजुकेटर्स की तैनाती है।
तैनात इन सभी स्पेशल एजुकेटर्स को दिव्यांग बच्चों का डाटा समर्थ एप से शारदा वेब पोर्टल पर फीड कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिव्यांग बच्चों का डाटा शारदा वेब पोर्टल पर फीड होने के बाद उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधे लाभ मिल सकेगा। बीएसए की तरफ से जिले के सभी स्पेशल शिक्षकों को डो-टू-डोर सर्व करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान सभी स्पेशल शिक्षकों को सितंबर माह के अंत तक 100-100 बच्चों का डाटा शारदा वेब पोर्टल पर समर्थ एप के माध्यम से पंजीकरण कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे महानिदेशक की तरफ से निर्धारित लक्ष्य का समय से पूरा किया जा सके। ऑनलाइन डाटा फीड होने के बाद पंजीकृत सभी दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर, ट्रैंगिल, सीपी चेयर, रोलेटर, स्मार्टकेन, हियरिंग किट व कैलीपर आदि सामान सहित अन्य कई सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे मिल सकेगा।
स्पेशल शिक्षकों के बैठक में कसे गए पेंच
महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश पर जिले के 3865 दिव्यांग बच्चों का शारदा वेब पोर्टल पर समर्थ एप के माध्यम से ऑनलाइन डाटा फीड कराया जा रहा है। डाटा फीडिंग के प्रगति की समीक्षा के लिए 9 सितंबर को बीएसए कार्यालय में स्पेशल शिक्षकों के साथ बैठक की गई। जिले में अभी तक मात्र 1400 दिव्यांग बच्चों का डाटा फीडिंग कराया गया है, जिसे लेकर कड़ी नाराजगी जताई गई है। सभी स्पेशल शिक्षकों को सितंबर माह के अंत तक निर्धारित लक्ष्य को पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। लक्ष्य पूरा करने में हीलाहवाली बरतने वाले स्पेशल शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
- डॉ. रामचंद्र, बीएसए