{"_id":"66450e83de84cc773801fea4","slug":"38-booths-will-be-decorated-with-balloons-20-models-will-be-made-balrampur-news-c-99-1-brp1003-109715-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गुब्बारों से सजेंगे 38 बूथ, 20 बनेंगे मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गुब्बारों से सजेंगे 38 बूथ, 20 बनेंगे मॉडल
Thu, 16 May 2024 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 16 May 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं, दिव्यांगों व युवाओं के लिए तैयार किए गए 18 बूथ
संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। रंग-बिरंगे गुब्बारों से चारों विधानसभा क्षेत्रों के 38 बूथों को सजाया जाएगा। 20 बूथों को मॉडल बनाया गया है। महिलाओं, दिव्यांगों व युवाओं के लिए जिले में 18 बूथों को तैयार किया गया है। ऐसे सभी बूथों पर वोटरों को चाय की चुस्कियों के साथ कुर्सियों पर भी बैठने की भी व्यवस्था होगी। मतदान बढ़ाने के लिए प्रशासन ने ये अभिनव पहल की है।
पांचवें चरण में गोंडा लोकसभा सीट से जुड़ी उतरौला विधानसभा क्षेत्र का चुनाव 20 मई और छठवें चरण में श्रावस्ती लोकसभा सीट पर चुनाव के साथ गैसड़ी विधानसभा सीट का उप चुनाव 25 मई को कराया जाएगा। सदर, तुलसीपुर, गैसड़ी व उतरौला विधानसभा क्षेत्रों के 1723 बूथों पर मतदान होना है। इसमें महिलाओं के लिए 10, दिव्यांगों के लिए चार व युवाओं के लिए चार बूथ आरक्षित किए गए हैं। 20 बूथों को मॉडल के रूप में तैयार किया जाएगा। चयनित सभी बूथों पर व्हील चेयर, रैंप व अन्य व्यवस्थाएं भी की जाएंगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सदर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 बूथ
-सदर विधानसभा क्षेत्र में 433 के सापेक्ष 10 बूथों पर स्पेशल व्यवस्था होगी। छह मॉडल बूथ के रुप में सेखुईकला पूर्वी, पश्चिमी व अतिरिक्त, बहादुरापुर द्वितीय के कमरा नंबर एक व दो एवं एमडीके विद्यालय का रूप नंबर चार तय किया गया है। 113 युवा वोटरों को सेकंडरी स्कूल बफांवा, 648 महिला वोटरों को भीखमपुर दक्षिणी, 609 महिला वोटरों को गर्ल्स इंटर कॉलेज के पूर्वी ब्लॉक में कमरा नंबर 17 में मतदान करना है। एमडीके इंटर कॉलेज के कमरा नंबर चार को पिंक/सखी बूथ बनाया जाएगा। एमपीपी इंटर कॉलेज के कमरा नंबर 25 में 34 व घोसियार के कमरा नंबर एक में 91 दिव्यांग वोटर मतदान करेंगे।
विज्ञापन
उतरौला विधानसभा क्षेत्र में भी तैयारी
-उतरौला विधानसभा क्षेत्र में भी तैयारी की जा रही है। 20 मई को मतदान के दिन 463 के सापेक्ष 10 बूथों पर अलग व्यवस्था होगी। कंपोजिट स्कूल किशुनपुर ग्रिंट के कमरा नंबर चार में 64 युवाओं, कम्मरपुर में 666 महिलाओं व कंपोजिट स्कूल मोहनजोत के कमरा नंबर दो में 64 दिव्यांग वोटरों को मतदान करने का मौका मिलेगा। बीवीआई कॉलेज उतरौला व महुआ मधवा पिंक/सखी बूथ होंगे। एसएआई कॉलेज के पांच बूथ मॉडल होंगे।
तुलसीपुर में पांच बूथ बनेंगे मॉडल
-तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में 414 बूथों पर मतदान होगा। पांच बूथ मॉडल बनाए जाएंगे, जिसमें गनवरिया मतदान केंद्र के पांच बूथ शामिल किए गए हैं। कंपोजिट विद्यालय गंगौली खुर्द में 82 युवा, विशुनापुर उत्तरी में 628 महिला व लालबूझी में 74 दिव्यांग वोटरों को मतदान करने का मौका मिलेगा। कस्तूरबा आर्य बालिका इंटरी कॉलेज में पिंक/सखी बूथ बनेगा।
गैसड़ी में भी हो रही व्यवस्था
-गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में 413 बूथों पर मतदान होगा। कंपोजिट विद्यालय दूल्हिनडीह में 62 युवा, बसाहवा में 642 महिलाओं व संसाधन केंद्र चौरसी में 101 दिव्यांग वोटरों को मतदान करने का मौका मिलेगा। पचपेड़वा द्वितीय को पिंक/सखी बूथ बनाया जाएगा। उच्च प्राथमिक विद्यालय गैसड़ी के पांच बूथों को मॉडल बनाया जाएगा।
दिया गया निर्देश
मॉडल बूथों के साथ महिलाओं, युवाओं व दिव्यांगों के लिए बूथों पर विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। -अरविंद सिंह, डीएम