फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   37,394 cases settled in Lok Adalat

Balrampur News: लोक अदालत में 37,394 मुकदमों का निस्तारण

Sat, 10 May 2025 08:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
37,394 cases settled in Lok Adalat
बलरामपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को सुलह-समझौते से 37,394 मुकदमों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत की अध्यक्षता जिला जज उत्कर्ष चतुर्वेदी ने किया। कहा कि इससे अदालतों में मुकदमोंं के बोझ को कम करने में मदद मिल रही है।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अतुल कुमार नायक ने बताया कि जिला जज न्यायालय में एक मुकदमा निस्तारित हो गया। अपर जिला जज प्रथम प्रदीप कुमार के न्यायालय 47 मुकदमे निस्तारित हुए। विशेष सत्र न्यायाधीश एससीएसटी सुमित कुमार प्रेमी ने अपने न्यायालय में सात मुकदमों का निस्तारण कराया। विशेष सत्र न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट दीप नारायन तिवारी ने अपने न्यायालय में एक मुकदमा का निस्तारण किया।
विज्ञापन

सीजेएम धर्मवीर सिंह के न्यायालय में 2690 मुकदमे निस्तारित हुए। वहीं सिविल जज सीनियर डिविजन अनूप कुमार पांडये के न्यायालय में 732, सिविल जज सीनियर डिविजन एफटीसी अतुल कुमार नायक के न्यायालय में 643, सिविल जज जूनियर डिविजन मोनिका मिश्रा के न्यायालय में 443, सिविल जज जूनियर डिविजन एफटीसी राहुल आनंद के न्यायालय में 1656 और सिविल जज जूनियर डिविजन उतरौला योगेश चौधरी के न्यायालय में 1182 मुकदमों का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेएम प्रथम प्रभात कुमार दूबे के न्यायालय में 1020, ग्राम न्यायाधिकारी तुलसीपुर नीरू आनंद के न्यायालय में 61, परिवार न्यायालय में 29 और एमएसीटी न्यायालय में 14 मुकदमों का आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। तीनों तहसीलों में राजस्व और फौजदारी मुकदमों का भी निस्तारण हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक लोन, मोटर दुर्घटना, बाट माप व बिजली विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित मुकदमों की सुनवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed