{"_id":"5d695a498ebc3e016a18037d","slug":"36-people-from-two-villages-suffer-from-unknown-disease-balrampur-news-lko4789540169","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गांवों के 36 लोग अनजान बीमारी से पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गांवों के 36 लोग अनजान बीमारी से पीड़ित
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के दो गांवों में 36 लोग कई दिनों से अनजान बीमारी से पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग पर टीम न भेजने का आरोप लगाया है। कई बच्चों को जिला अस्पताल में भी इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
थाना महराजगंज तराई के रुपनगर व जुम्मननगर के प्रधान राम नरायन यादव ने शुक्रवार को बताया कि पिछले कई दिनों से दोनों गांवों में संक्रामक बीमारी फैली हुई है। दोनों गांवों में 36 से अधिक लोग संक्रामक बीमारी की चपेट में है। भोंद (7) व छोटू (2) की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
सूचना के बाद भी अभी तक गांव में मरीजों का इलाज करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम नहीं आई है। अनजान बीमारी से अंश (10), अमित (11), पेशकार (12), अरुण (12), निहाल (3), भोंदू (7), छोटू (2), वीरमती (16), सूरज (4), ऋषभ (6), यशोदा (12), किका (8), सीमा (10), संजय (7), सुनीता (8), राजन (9), तोता (7), सुनीता (5), अखिलेश (11), राम आशीष (12), राखी (13), लीलावती (42), चंद्र प्रकाश (8माह), निशू (12), मीनाक्षी (11) सहित 36 से अधिक लोग पीड़ित है।
विज्ञापन
सभी लोगों का निजी डॉक्टरों से इलाज कराया जा रहा है। कई बार सूचना के बाद भी गांव में अभी तक स्वास्थ्य टीम नहीं भेजी गई है। ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीणों ने सीएमओ को शिकायती पत्र भेजकर गांव में तत्काल स्वास्थ्य टीम भेजे जाने की मांग की है। सीएचसी तुलसीपुर अधीक्षक डॉ. सुमंत सिंह चौहान ने बताया कि सूचना मिली है। दोनों गांवों में तत्काल टीम भेजकर संक्रामक बीमारी का इलाज कराया जाएगा।