फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   34 positives found in Balrampur

जिले में फूटा कोरोना बम, 34 मिले पॉजिटिव

Thu, 08 Apr 2021 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
34 positives found in Balrampur
बलरामपुर। लोगों की लापरवाही के कारण जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को 34 लोगों की कोरोना रिपार्ट पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव मिले मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि लोगों की लापरवाही के चलते कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

जिले के रेलवे एवं बस स्टेशनों पर बाहर से आने वाले यात्रियों की नियमित जांच की जा रही है। गुरुवार को जिले में 34 व्यक्तियों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों में उतरौला के सिंघानिया, बलरामपुर के नंदनगर, गैसड़ी के भोजपुर थारु व बलरामपुर के मोहल्ला बलुहा में तीन-तीन, बलरामपुर के ग्राम धरमौली तथा मोहल्ला खलवा व सिविल लाइन में दो-दो व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह कठई तुलसीपुर, भवानीपुर शंकरपुर, देवरिया बलरामपुर, बरगदही बलरामपुर, मनपुर सोनबरसा बलरामपुर, संझवल श्रीदत्तगंज, श्रीदत्तगंज बाजार, बेलवा बिनोहनी बलरामपुर, उतरौला भुरकुंडा, मनिकापुर बलरामपुर, बिराहिमपुर बलरामपुर, रामपुर बनघुसरा बलरामपुर, सरहसवा पटियाला ग्रंट, धर्मपुर भगवतीगंज व संग्रामपुरवा रेहरा बाजार से भी एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

पॉजिटिव पाए गए लोगों में लक्षण न होने पर उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है। इन लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में कोरोना पॉजिटव कुल केस की संख्या 2533 हो गई है। 2320 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। 36 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 177 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed