फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   34 officers who have not settled in time

समय से मामलों का निस्तारण न करने वाले 34 अफसरों का कटा वेतन

Mon, 12 Apr 2021 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
34 officers who have not settled in time
बलरामपुर। समय से मामलों का निस्तारण न करने वाले 34 अफसरों का एक दिन का वेतन काट लिया गया है। आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा के दौरान डीएम ने कार्रवाई की है। तीन दिन में संतोषजनक जवाब न देने वाले अधिकारियों के खिलाफ डीएम ने विधिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीएम ने सोमवार को बताया कि उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाले सभी मामलों के निस्तारण की गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि बीडीओ पचपेड़वा अनुज कुमार सक्सेना के सात मामले आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित पाए गए। इसी तरह से एडीओ पंचायत हरैया सतघरवा, उप निदेशक निर्माण राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद व एडीओ पंचायत सदर के पांच-पांच मामले निस्तारित नहीं पाए गए।
विज्ञापन

बीडीओ तुलसीपुर, रेहरा बाजार, एडीओ पंचायत पचपेड़वा व सीएचसी अधीक्षक उतरौला के तीन-तीन मामले आईजीआरएस पोर्टल पर पेंडिंग पाए गए। एक्सईएन पावर कारपोरेशन, सीएमओ, एक्सईएन प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, बीडीओ गैड़ास बुजुर्ग व बीईओ गैड़ास बुजुर्ग के दो-दो मामले लंबित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड, एक्सईएन राप्ती नहर निर्माण खंड 1, एक्सईएन यांत्रिकी नलकूप, एक्सईएन सरयू नहर खंड 7, सहायक आयुक्त प्रवर्तन वाणिज्य कर, उप संचालक चकबंदी, एक्सईएन तुलसीपुर, जिला कृषि अधिकारी, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी सदर, ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षण, नगर शिक्षा अधिकारी, वनराज अधिकारी उतरौला, सचिव मंडी समिति उतरौला, बलरामपुर, बीडीओ हरैया सतघरवा, एडीओ पंचायत रेहरा बाजार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जरवा व थानाध्यक्ष ललिया के एक-एक मामले आईजीआरएस पोर्टल पर समय से निस्तारित नहीं किए गए है।

इन सभी अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटकर जवाब तलब किया गया है। तीन दिन में संतोषजनक जवाब न मिलने और मामलों का निस्तारण न पाए जाने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed