फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   34 lakh saplings will be planted in the district, target given department wise

Balrampur News: जिले में रोपित किए जाएंगे 34 लाख पौधे, विभागवार दिया गया लक्ष्य

Sat, 10 Jun 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 10 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
34 lakh saplings will be planted in the district, target given department wise
बलरामपुर। जिले में हरियाली लाने व पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए वृहद पौधरोपण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को बैठक कर पौधरोपण अभियान की रणनीति तय की गई। जिले में 34 लाख नौ हजार 900 पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके विभागवार लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ग्राम पंचायत स्तर पर अमृत वाटिका बनाए जाने का निर्णय भी लिया गया है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण के साथ उनके सरंक्षण की भी आवश्यकता है। सभी लोग यह संकल्प लें कि वे जो पौधे लगाएंगे, उसका संरक्षण भी करेंगे। डीएफओ एम सेम्मारन ने बताया कि जिले में पौधरोपण के लिए वन विभाग को चार लाख 49 हजार पौधे लगाने हैं। इसके अलावा ग्रामीण विकास विभाग को 17 लाख 22 हजार, कृषि विभाग को तीन लाख 44 हजार, उद्यान विभाग को दो लाख 12 हजार, पंचायती राज विभाग को एक लाख 74 हजार, राजस्व विभाग को एक लाख 44 हजार तथा बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग को 42 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य विभागों को मिलाकर जिले भर में कुल 34 लाख नौ हजार 900 पौधे रोपित किए जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पौधरोपण के लिए पहले स्थान चिन्हित कर लें। नर्सरी से पौधों का उठान समय से किया जाए। ग्राम पंचायत स्तर पर अमृत वाटिका बनाकर अधिक से अधिक पौधे रोपित किए जाएं। बैठक में सीडीओ संजीव कुमार मौर्य, डीडीओ गिरीश चंद्र पाठक, पीडी सीपी श्रीवास्तव, सीओ ट्रैफिक ज्योति श्री, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडेय व बीएसए कल्पना देवी सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed