फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   राप्ती नदी में उतराता मिला मां-बेटी का शव

राप्ती नदी में उतराता मिला मां-बेटी का शव

Wed, 17 Apr 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
राप्ती नदी में उतराता मिला मां-बेटी का शव
उतरौला (बलरामपुर)। चार दिन पहले पति की डांट से नाराज होकर तीन बेटियों के साथ घर से निकली महिला व एक बेटी का शव बुधवार को उतरौला कोतवाली क्षेत्र के भरवलिया गांव के पास राप्ती नदी में उतराता मिला। दो बेटियां अभी भी लापता हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



कोतवाल उतरौला अवधेश राय ने बताया कि जनपद सिद्धार्थनगर के थाना त्रिलोकपुर के सिकौटा पेउरिया गांव निवासी रामधनी के घर चार दिन पहले बच्चों को लेकर विवाद हो गया। इस पर रामधनी ने पत्नी शीला को डांट दिया। इसी बात से नाराज होकर शीला (32) अपनी तीन बेटियों सुमन (9), मोहिनी (6) तथा निशा (4) को लेकर घर से निकल गई।
विज्ञापन



पति को संदेह था कि शीला अपने मायके ग्राम गोपिया जाएगी। इसके बाद शीला मायके नहीं पहुंची तो ससुरालीजन व परिवारीजन शीला तथा बेटियों की तलाश करने लगे। बुधवार को उतरौला कोतवाली क्षेत्र के भरवलिया गांव के पास शीला व सुमन का शव राप्ती नदी में उतराता हुआ मिला। मोहिनी और निशा अभी भी लापता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कयास लगाया जा रहा है कि गुस्से में महिला ने बेटियों के साथ राप्ती नदी में छलांग लगाई है। मृतका का पति त्रिलोकपुर थाने में चौकीदार है। नदी से निकाल कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल जाएगा। लापता दोनों बच्चियों की तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed