{"_id":"5c002a08bdec22419c5f0e80","slug":"31543514632-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना पर्ची न मिलने पर किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना पर्ची न मिलने पर किसानों ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। गन्ना पर्ची नहीं मिलने पर किसानों ने गुरुवार को तौल केंद्र पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। किसानों ने प्रशासन पर गन्ना पर्चियां दिलाने में उदासीनता बरतने का आरोप लगाया। पर्ची नहीं मिलने से कड़ी मेहनत कर पैदा किया गया गन्ना खेतों में सूख रहा है। किसानों ने डीएम से शिकायत कर तत्काल गन्ना पर्चियां जारी कराने की मांग की है।
तौल केंद्र पर पर्चियां न मिलने से आक्रोशित किसानों ने गुरुवार को ग्राम प्रधान संघ तुलसीपुर के अध्यक्ष अटल वर्मा के नेतृत्व में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए किसान बाबूराम, कृपाराम, राजाराम, झम्मन लाल, रफीक ने कहा कि लखनऊ से पर्चियां जारी होने के चलते किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सभी किसानों को कैलेंडर के अनुरूप गन्ना पर्चियां नहीं मिल पा रही हैं। कड़ी मेहनत कर पैदा किया गन्ना खेतों में ही सूख रहा है। प्रशासनिक लापरवाही के चलते गन्ना किसानों को परेशानी हो रही है। गन्ने की कटाई नहीं होने से गेहूं व अन्य फसलों की बोआई भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
गन्ना किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही गन्ना पर्चियां मिलना शुरू नहीं हुईं तो कलेक्ट्रेट में आंदोलन किया जाएगा। गन्ना सचिव अभिनाश सिंह ने बताया कि सूचना मिली है किसानों को गन्ना पर्चियां दिलाकर समस्या का निराकरण कराया जाएगा।