{"_id":"594fe9b04f1c1bc4728b4902","slug":"31498409392-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहज के लिए ससुरालीजनों पर विवाहिता की हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहज के लिए ससुरालीजनों पर विवाहिता की हत्या का आरोप
Updated Sun, 25 Jun 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लिए विवाहिता को मारडाला
शव पीएम भेज पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
ललिया-बलरामपुर। स्थानीय बाजार निवासी ससुरालीजनों पर विवाहिता के पिता ने दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
रविवार को ललिया थाने में दी गई तहरीर में ग्राम फकीरीडीह सहजना निवासी विश्राम ने कहा है कि उसने अपनी बेटी सुनीता की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व ललिया बाजार निवासी रमेश गौतम के साथ की थी। विश्राम का आरोप है कि ससुरालीजन आए दिन सुनीता को दहेज के लिए मारते-पिटते थे। यह बात सुनीता ने मायके वालों को बताई थी। रविवार को रमेश ने सुनीता की बहन अनीता को फोन कर बताया कि मैने तुम्हारी बहन को मारा पीटा है। अपने बाप से कह दो आकर अपनी बेटी को ले जाएं। सूचना पाकर विश्राम सुनीता के घर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। विश्राम का कहना है कि सुनीता के पति रमेश, ससुर रामहेत तथा सास नाम अज्ञात ने दहेज के लिए पीट-पीटकर मार डाला है। थानाध्यक्ष ललिया एसके शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।