फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   3148 contenders bought form in panchayat election

पंचायत चुनाव में 3148 दावेदारों ने खरीदा परचा

Mon, 05 Apr 2021 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
3148 contenders bought form in panchayat election
बलरामपुर। पंचायत चुनाव में सोमवार को 3148 दावेदारों ने पर्चों की खरीददारी की है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सभी सीटों के लिए 13 अप्रैल से दाखिला शुरू हो जाएगा। 26 अप्रैल को जिले के सभी नौ ब्लॉकों के दावेदारों की किस्मत मतपेटिकाओं में कैद हो जाएगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने वाले दावेदार नामांकन पत्रों की खरीदारी करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद के आरओ/पीडी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को 118 नामांकन पत्र बेचे गए हैं। नामांकन पत्रों के बिक्री का सिलसिला दाखिला तक जारी रहेगा। जिले में अब तक 40 जिला पंचायत सदस्य सीटों के लिए कुल 333 नामांकन पत्रों की बिक्री की जा चुकी है।
विज्ञापन

जिले के सभी नौ ब्लॉकों में ग्राम प्रधान के लिए 1422, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 699 व क्षेत्र पंचायत सदस्य सीटों के लिए 909 नामांकन पत्र बेंचे गए है। एडीओ पंचायत सदर अशोक कुमार दूबे ने बताया कि सदर ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद के लिए 241, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 125 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 93 पर्चे बेचे गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ पंचायत रेहरा बाजार सुरेश चौधरी ने बताया कि प्रधान पद के लिए 119, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 71 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 93 पर्चे दावेदारों ने खरीदे हैं। उतरौला ब्लॉक में ग्राम प्रधान के लिए 80, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 27 व बीडीसी के लिए 36 और गैड़ास बुजुर्ग में ग्राम प्रधान के लिए 70, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 34 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 61 पर्चे बेचे गए है।
बीडीओ श्रीदत्तगंज अशोक कुमार दूबे ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए 99, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 31 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 69 पर्चों की बिक्री हुई है। एडीओ पंचायत तुलसीपुर कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए 203, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 90 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 129 दावेदारों ने पर्चा खरीदा है।

बीडीओ हरैया सतघरवा सागर सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए 196, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 82 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 202 पर्चे बिके है। बीडीओ अनुज कुमार सक्सेना ने बताया कि पचपेड़वा में ग्राम प्रधान के लिए 175, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 84 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 77 पर्चे बेचे गए है। एडीओ पंचायत गैसड़ी राधेश्याम ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए 239, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 155 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 149 नामांकन पत्र बेचे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed