फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   3120 students got smart phones

3120 छात्र-छात्राओं को मिले स्मार्ट फोन

Mon, 25 Apr 2022 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
3120 students got smart phones
बलरामपुर। जिले के आठ डिग्री कॉलेजों व तकनीकी शिक्षण संस्थानों के 3,120 विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन/टेबलेट का वितरण कराया गया है। स्मार्ट फोन/टेबलेट पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल गए। विषम परिस्थितियों में ऑनलाइन पढ़ाई करने में विद्यार्थियों को अब कोई दिक्कत नहीं होगी। अगले दो दिन तक डिग्री कॉलेजों व तकनीकी शिक्षण संस्थानों में स्मार्ट फोन/टेबलेट का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में स्मार्ट फोन वितरण समारोह का शुभारंभ सदर विधायक पल्टूराम, एडीएम राम अभिलाष, प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडेय, डीआईओएस गोविंद राम व बीएसए डॉ. रामचंद्र ने दीप जलाकर व मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अतिथियों ने कहा कि स्मार्ट फोन/टेबलेट वितरण योजना युवाओं के शैक्षिक उन्नयन में मील का पत्थर साबित होगी। अतिथियों का स्वागत मुख्य नियंता डॉ. पीके सिंह, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. एसके त्रिपाठी, डॉ. सुनील शुक्ल व अभिषेक सिंह ने माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य डॉ. प्रमिला तिवारी, डॉ. नीरज शुक्ल, डीडी तिवारी, आयुष सिंह, अविनाश सिंह, प्रियांशु पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि एमएलके महाविद्यालय में 2022, सीएमएस डिग्री कॉलेज विशुनापुर में 69, ग्रामीण भारत महिला महाविद्यालय हाशमीनगर मथुरा बाजार में 22, राम छत्तर सिंह महाविद्यालय केरवनिया शिवपुरा में 84, शक्ति स्मारक संस्थान दुल्हिनपुर में 274, शक्ति स्मारक विधि महाविद्यालय दुल्हिनपुर में 260, स्वामी विवेकानंद डिग्री कॉलेज फटवां में आठ और डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्रीज प्रमोशन एंड इंट्रेंशिप डेवलपमेंट सेंटर में 381 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन/टेबलेट का निशुल्क वितरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण भारत डिग्री कॉलेज मथुरा बाजार में तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने स्मार्ट फोन/टेबलेट वितरित कर छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रबंधक अलीम हाशमी, बुद्घिसागर अवस्थी, अनूप द्विवेदी व राहुल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed