फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   31 students received degrees at the madrasa's annual program

Balrampur News: मदरसा के सालाना कार्यक्रम में 31 छात्रों को मिली डिग्री

Thu, 12 Feb 2026 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
31 students received degrees at the madrasa's annual program
उतरौला। नगर के अलजामेतुल गौसिया अरबी कॉलेज में बुधवार रात सालाना जलसा और दस्तारबंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इशा की नमाज के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ। कारी महबूब अली की तिलावत से समारोह का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन


कार्यक्रम में नातख्वानों ने हजरत मोहम्मद साहब की शान में नात पेश की। मुख्य अतिथि मुरादाबाद के मुफ्ती हम्माद रजा, रामपुर के मौलाना तबरेज आलम और मदरसा प्रबंधक अयाज मुस्तफा खान ने पढ़ाई पूरी कर चुके छात्रों को साफा बांधकर प्रमाणपत्र दिए। इस मौके पर 11 आलिम, 16 कारी और 4 हाफिज समेत कुल 31 छात्रों को सनद दी गई।
विज्ञापन

समारोह में मदरसे के बेहतरीन शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल मौलाना बैतुल्लाह मुशाहदी सहित कई शिक्षकों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मदरसा प्रबंधक अयाज मुस्तफा खान ने बताया कि यहां अरबी और उर्दू के साथ-साथ हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और कंप्यूटर की पढ़ाई भी कराई जाती है, ताकि बच्चे धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा भी हासिल कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed