फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   30 hours power cut in 300 village

30 घंटे से बिन बिजली 300 गांव की दो लाख आबादी

Mon, 24 Jun 2019 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
30 hours power cut in 300 village
तुलसीपुर (बलरामपुर)। रविवार को हुई भारी बारिश के चलते पोल गिरने एवं तार टूटने के कारण स्थानीय तहसील के करीब 300 गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप है। विद्युत आपूर्ति ठप होने से इन गांवों की करीब दो लाख आबादी पिछले 30 घंटों से अंधेरे में है।
विज्ञापन

शनिवार की रात से रविवार की शाम तक मूसलाधार बारिश होने के कारण कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। जगह-जगह जलभराव होने तथा तेज हवाओं के चलते तुलसीपुर तहसील क्षेत्र में तमाम जगहों पर पोल गिर गया। तमाम जगह तार टूटने के कारण भी विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

पोल गिरने तथा तार टूटने से दुदरा, बदलपुर, उदईपुर, छतुआपुर, कोहड़ौरा, खैरा, रतनपुर, अलहादडीह, गुलरिहा, पियारे गांव, कौवापुर बाजार, पाटेश्वरीनगर, जालिमगांव, जयनगरा, लालबोझी, जहानडीह, शिवचरनडीह, गांधीगांव, महराजगंज बाजार, दांदव, महादेव गोसाई व साहिबानगर सहित करीब 300 गांवों की विद्युत आपूर्ति पिछले 30 घंटों से बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रवासी नानमून, हरिराम, विकास, अभिषेक, कुद्दूस, विवेक, राम कुमार, अश्वनी, संजय, सलमान, सलीम, अतीकुर्रहमान, इदरीश व शिव कुमार आदि ने टूटे हुए पोल व तारों की मरम्मत कराकर शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed