फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   30 couples performed Rudrabhishek in Parthiv Pujan

Balrampur News: पार्थिव पूजन में 30 दंपतियों ने किया रुद्राभिषेक

Sun, 13 Aug 2023 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
30 couples performed Rudrabhishek in Parthiv Pujan
बलरामपुर। तुलसीपुर के मधुरिमा इन लान में पार्थिव पूजन एवं शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया है। शनिवार को 30 दंपतियों ने प्रतीक स्वरूप स्थापित सवा लाख शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया। शिव महापुराण कथा में मां पार्वती के जन्म का वर्णन सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

शिव महापुराण की कथा सुनाते हुए ऋषिदेव महराज ने मां पार्वती के जन्म का वर्णन किया। कहा कि पिता दक्ष द्वारा भगवान शिव का अपमान करने पर देवी सती अग्निकुंड में कूद गई थीं। भगवान शिव उनके शरीर को लेकर तांडव करने लगे। शिवमोह को समाप्त करने के लिए भगवान विष्णु ने देवी सती के अंगों को सुदर्शन चक्र से काटकर गिरा दिया। पृथ्वी पर जहां-जहां देवी के अंग गिरे, वहां शक्तिपीठ की स्थापना हुई। तुलसीपुर के देवीपाटन में देवी सती का पट (वस्त्र) सहित वाम स्कंध गिरा था, इसीलिए यहां मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ स्थापित हुआ। देवी सती ने दूसरा जन्म पर्वतराज हिमांचल की पुत्री के रूप में लिया। पर्वतराज की पुत्री होने के कारण उनका नाम पार्वती रखा गया। इस दौरान कलाकारों ने शिव तांडव भी प्रस्तुत किया। कथा के बाद प्रसाद का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर राजीव गोयल, बबलू, घनश्याम, अनिल अग्रवाल, अजय गुप्ता, अभय आर्य व विजय गुप्ता सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed